Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को किया सफलतापूर्वक हासिल, ISRO ने दिया नया अपडेट

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 10:27 PM (IST)

    इसरो ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल यानी POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इसरो ने बताया कि POEM-3 देश का सस्ता अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है जो पीएसएलवी-सी58 वाहन के खर्च किए गए पीएस4 चरण का उपयोग करता है। POEM-3 ने उड़ान भरने के बाद 25वें दिन तक 400 परिक्रमाएं पूरी कर लीं।

    Hero Image
    POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को किया सफलतापूर्वक हासिल। फाइल फोटो।

    पीटीआई, बेंगलुरु। इसरो ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल यानि POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इसरो ने बताया कि POEM-3 देश का सस्ता अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है, जो पीएसएलवी-सी58 वाहन के खर्च किए गए PS-4 चरण का उपयोग करता है। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने इसे एक जनवरी, 2024 को लॉन्च किया था, जिसने अपने सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25वें दिन तक पूरी की 400 परिक्रमाएं

    इसने ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि POEM-3 ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से नौ पेलोडों के साथ उड़ान भरी थी, जिसके बाद से ही अपने कक्षा में 25वें दिन तक 400 परिक्रमाएं पूरी कर लीं। इसरो ने इसे एक अद्वितीय और सस्ता मंच बताया। इसरो ने कहा कि इस दौरान प्रत्येक पेलोड को योजना के अनुसार परिचालन में लाया गया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। 

    यह भी पढ़ेंः ISRO XPoSat: इसरो ने एक्सपो सैटेलाइट पर दिया नया अपडेट, इस दिन किया गया था लॉन्च