Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO XPoSat: इसरो ने एक्सपो सैटेलाइट पर दिया नया अपडेट, इस दिन किया गया था लॉन्च

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 05:14 PM (IST)

    ISRO ने नए साल के अवसर पर एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब इसरो ने इस मिशन पर नया अपडेट दिया है। इसरो ने गुरुवार को बताया कि एक्सपोसेट पर XSPECT पेलोड ने कैसिओपिया ए सुपरनोवा रेम्नन्ट (Supernova Remnant) से अपना पहला प्रकाश प्राप्त किया है।इसरो ने आगे कहा कि अपने प्रदर्शन सत्यापन चरण के दौरान XSPECT को कैसिओपिया ए की ओर निर्देशित किया गया था

    Hero Image
    इसरो ने एक्सपो सैटेलाइट पर दिया नया अपडेट। फाइल फोटो।

    पीटीआई, बेंगलुरु। ISRO XPoSat: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए साल के अवसर पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब इसरो ने इस मिशन पर नया अपडेट दिया है। इसरो ने गुरुवार को बताया कि एक्सपोसेट पर XSPECT पेलोड ने कैसिओपिया ए (Cas A) सुपरनोवा रेम्नन्ट (Supernova Remnant) से अपना पहला प्रकाश प्राप्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    XSPECT को Cas A की ओर किया गया था निर्देशितः इसरो

    इसरो ने आगे कहा कि अपने प्रदर्शन सत्यापन चरण के दौरान, XSPECT को कैसिओपिया ए की ओर निर्देशित किया गया था, जो उपकरण मूल्यांकन के लिए उपयोग किया जाने वाला एक मानक खगोलीय स्रोत है। इसरो ने बताया कि इसका अवलोकन 5 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ, जिसमें मैग्नीशियम, सिलिकॉन, सल्फर, आर्गन, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों के अनुरूप सुपरनोवा रेम्नन्ट की उत्सर्जन लाइनों को कैप्चर किया गया।

    ब्लैक होल की मिलेगी जानकारी

    इस मिशन की खासियत ये है कि XPo सैटेलाइट से इसरो अंतरिक्ष से आने वाले एक्स-रे स्त्रोत का पता लगा सकेगा। ये एक्स रे किस आकाशीय पिंड से आ रही है, इसके बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसी के साथ 'ब्लैक होल' की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा। वहीं, न्यूट्रॉन सितारे (तारे में विस्फोट के बाद के बचे हिस्से), आकाशगंगा में मौजूद नाभिक को समझने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ेंः ISRO XPoSat Launch: इसरो ने नए साल पर एक्सपो सैटेलाइट की लांच, आखिर इस अंतरिक्ष मिशन से क्या मिलेगा

    यह भी पढ़ेंः ISRO News: गगनयान मिशन 2025 में होगा लॉन्च, इसी वर्ष होंगी सभी परीक्षण उड़ानें