विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल जाएगा PMO का पता, 78 साल बाद इस नए जगह पर शिफ्ट होने वाला है प्रधानमंत्री कार्यालय

Published: Sun, 17 Aug 2025 01:20 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) साउथ ब्लॉक से एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में स्थानांतरित होने जा रहा है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत निर्मित ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री कार्यालय को अगले महीने से एग्जिक्यूटिव एन्कलेए में शिफ्ट किया जाएगा।(फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री कार्यालय को अगले महीने से एग्जिक्यूटिव एन्कलेए में शिफ्ट किया जाएगा।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय यानी (PMO) का पता बदलने वाला है। वर्तमान में पीएमओ साउथ ब्लॉक में स्थित है जो अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्कलेए में शिफ्ट हो जाएगा।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस नए एन्क्लेव में प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और एडवांस कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा भी होगी।

गौरतलब है कि नया PMO प्रधानमंत्री के आवास से अधिक से ज्यादा नजदीक है। साउथ ब्लॉक स्थित PMO में आधुनिक सुविधाओं की कमी है। वहीं, जगहों की भी कमी महसूस की जा रही है।

दफ्तर का दिया जा सकता है नया नाम

जानकारी के मुताबिक, नए PMO का नामकरण भी कुछ नया किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल से पहले संबोधन में कहा था कि PMO जनता का होना चाहिए। यह मोदी का PMO नहीं है।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय के नए कार्यालय 'कर्तव्य भवन-3' का उद्धाटन करते हुए कहा कि प्रशासनिक मशीनरी अभी भी ब्रिटिश कालीन इमारतों से काम कर रही है, जहां रोशनी और वेंटिलेशन की कमी है।

बता दें कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक पिछले 8 दशकों से भारत सरकार के काम काज का केंद्र रहा है। दोनों ब्लॉक को 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' नामक एक सार्वजनिक संग्रहालय में बदल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिलने पहुंचे दो खास मेहमान, सुनाई कविता; प्रधानमंत्री ने दिया ये गिफ्ट: VIDEO