विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जिस जमीन पर लकीर खींच दोगे मैं दे दूंगा', जब मंदिर के प्रस्ताव पर UAE प्रिंस की इस बात ने जीत लिया PM मोदी का दिल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 14 Feb 2024 08:29 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। मंगलवार को वो अबू धाबी के जायद स्पो‌र्ट्स ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: भाजपा एक्स)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: भाजपा एक्स)

HighLights

  1. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
  2. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को लगाया गले
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BAPS Hindu Mandir UAE। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अबू धाबी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अबू धाबी के जायद स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने 'अहलन मोदी' (हेलो मोदी) कार्यक्रम में शामिल हुए भारतवंशी लोगों का अभिवादन 'नमस्कार' कहकर किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत- यूएई की मजबूत साझेदारी का जिक्र किया।  

पीएम मोदी ने  क्राउन प्रिंस की दिलदारी का सुनाया किस्सा

इसी बीच पीएम मोदी अबू धाबी में बनकर तैयार हुए हिंदू मंदिर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा लोगों के साथ साझा किया।  उन्होंने कहा,"जब साल 2015 में मैंने यूएई के क्राउन प्रिंस नाहयान के सामने आप सबकी ओर से यहां अबू धाबी में मंदिर का प्रस्ताव रखा था, तो उन्होंने तुरंत बिना एक पल गंवाए हां कर दी थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि जिस जमीन पर लकीर खींच दोगे, मैं दे दूंगा। अब अबू धाबी में इस भव्य-दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है।"

जब पीएम मोदी ने अरबी में लोगों से किया संवाद

दोनों देशों के बीच प्राचीन समुदाय और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए मोदी ने अरबी में भी कुछ पंक्तियां बोलीं, जिसका बाद में उन्होंने अनुवाद किया कि कैसे भारत और यूएई दोनों 'दुनिया की किताब' पर 'वक्त की कलम' से बेहतर भविष्य की पटकथा लिख रहे हैं। फिर उन्होंने कहा कि इनमें से कई अरबी शब्द भारत में आम तौर पर बोले जाते हैं।

मोदी ने यहां भारतीय समुदाय से कहा कि भारत को उन पर गर्व है और यह दोनों देशों के बीच दोस्ती की सराहना करने का समय है।मोदी ने उपस्थित लोगों से कहा, ''इतनी बड़ी संख्या में यहां आकर आपने इतिहास रचा है। आप यूएई के विभिन्न हिस्सों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए होंगे, लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं।''

यह भी पढ़ें: PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद को कहा Thank You

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।