विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद को कहा Thank You

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 14 Feb 2024 06:15 AM (IST)

PM Modi UAE Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। प्रधानमंत्री मोदी आज अबूधाबी ...और पढ़ें

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन (फोटो एपी/एएनआई)
PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन (फोटो एपी/एएनआई)

HighLights

  1. पीएम मोदी करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन।
  2. प्रधानमंत्री मोदी ने UAE को दिया धन्यवाद।

एजेंसी, अबूधाबी। PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। प्रधानमंत्री मोदी आज अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह भारत मार्ट का शुभारंभ करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने बीएपीएस मंदिर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई। दोनों पक्ष यह मानते हैं कि इस मंदिर का निर्माण दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगा व वैश्विक समुदाय को भाईचारा, सहयोग व शांति का संदेश देगा।

27 एकड़ जमीन पर फैला है हिंदू मंदिर

पीएम मोदी बुधवार को अबूधाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर है। बीएपीएस हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है और इस मंदिर का निर्माण कार्य 2019 से जारी है। इस मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने दान की है।

विदेश मंत्रालय ने दी समझौतों की जानकारी

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि दोनों देशों के बीच भारत-मध्य पूर्व आर्थिक कारीडोर (आइएमईसी) को लेकर अंतरसरकारी फ्रेमवर्क पर एक समझौता हुआ है। आइएमईसी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरीडोर का हिस्सा होगा। इसको लेकर सितंबर, 2023 में जी-20 की शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में भारत, यूएई, अमेरिका, फ्रांस, इटली, सऊदी अरब के प्रमुखों की उपस्थिति में समझौता हुआ था। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में नए सहयोग के लिए एक इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन व ट्रेड का समझौता हुआ है।

यूएई के साथ भारत करने जा रहा ये समझौता

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मोदी और शेख मोहम्मद के बीच हुई वार्ता में पेट्रोलियम संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई। भारत जल्द ही यूएई से एलएनजी खरीद का समझौता भी करने जा रहा है। दोनों देशों के बीच अभिलेखागारों और संग्रहालयों से संरक्षण व सहयोग को लेकर भी दो अलग-अलग समझौते हुए हैं।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Dubai: अबू धाबी में दिखा पीएम मोदी का जलवा, भारतवंशियों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे; 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ

यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना के जल, राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है अबू धाबी का मंदिर; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।