पीएम मोदी के खाते ही ट्रेंड करने लगा #LittiChokha, पासवान ने भी किया ट्वीट
पीएम मोदी ने लंच में कुल्हड़ वाली चाय और लिट्टी चोखा का आनंद लिया। इसके बाद सोशल मीडिया में तेजी से ,LittiChokha ट्रेंड करने लगा। ...और पढ़ें
नई दिल्ली, जेएनएन। पीएम नरेंद्र मोदी अचानक इंडिया गेट के पास चल रहे हुनर हाट देखने पहुंच गए। पीएम मोदी ने लंच में कुल्हड़ वाली चाय और लिट्टी चोखा का आनंद लिया। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हुनर हाट में लंच में स्वादिस्ट लिट्टी चोखा के साथ गर्म चाय का आनंद लिया।
Had tasty Litti Chokha for lunch along with a hot cup of tea... #HunarHaat pic.twitter.com/KGJSNJAyNu
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2020
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पीएम मोदी ने लिट्टी चोखा और चाय के पैसे खुद दिए। इसके बाद #LittiChokha और #HunarHaat सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया में यूजर्स ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए बिहार आने और लिट्टी-चोखा का निमंत्रण भी दे दिया।
लिट्टी चोखा बिहार का मुख्य व्यंजन है। पीएम मोदी की लिट्टी चोखा खाती तस्वीर देखकर बिहारियों में खासा उत्साह है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हुनर हाट में भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की। #HunarHaat pic.twitter.com/zdDeLyxrNR
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) February 19, 2020
बिहार की पृष्ठभूमि के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'आज पीएम मोदी जी ने हुनर हाट में भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की।'
अंकुर सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी को न्योता देते लिखा, 'सर, लिट्टी चोखा खाने का मजा बिहारी के साथ है। कभी हमारे साथ खाइए।'
.jpg)
एक अन्य यूजर आशुतोष सिंह लिखते हैं कि बहुत बढ़िया यह तो बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है बहुत बहुत धन्यवाद। कभी बिहार आकर इसका स्वाद चखें मोदी जी।
.jpg)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।