Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत को एकजुट करते हैं उनके गीत', भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 09:42 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका के गीत भारत को एकजुट करते हैं। उन्होंने भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी आवाज लोगों में ऊर्जा का संचार करती है। पीएम मोदी ने हजारिका पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया और 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया।

    Hero Image
    भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका के गीत भारत को एकजुट करते हैं। उनकी आवाज लोगों में ऊर्जा का संचार करती है। मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका ने उस समय एकजुट पूर्वोत्तर को आवाज दी जब क्षेत्र में हिंसा के चरम पर थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुझे असम में भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनने पर गर्व है। भूपेन दा भले ही शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हो सकते, लेकिन उनकी आवाज लोगों में ऊर्जा का संचार करती है। उनके गीत भारत को एकजुट करते हैं। उनका संगीत 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सिद्धांत को समाहित करता है। वे भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में गहराई से जुड़े हुए थे।

    ये भी पढ़ें

    भूपेन दा… भारत के रत्न! भूपेन हजारिका की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास लेख

    हजारिका पर किताब का पीएम मोदी ने किया विमोचन 

    पीएम मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न पुरस्कार देना पूरे पूर्वोत्तर का सम्मान है। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका को समर्पित एक पुस्तक का विमोचन किया और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।

    पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के विकास पर दिया जोर

    प्रधानमंत्री ने कहा, पूर्वोत्तर की प्रगति के बिना हम देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते। केंद्र सरकार सांस्कृतिक संपर्क पर जोर दे रही है, जिससे पूरा देश पूर्वोत्तर के इतिहास और विरासत से परिचित हो रहा है। भूपेन हजारिका का जन्म शताब्दी समारोह एक साल चलेगा। भूपेन का जन्म आठ सितंबर 1926 को तिनसुकिया जिले के सादिया में हुआ था।

    हिमंत ने जताया पीएम मोदी का आभार

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, जब 2011 में भूपेन दा का निधन हुआ, असम के लोग चाहते थे कि भारत सरकार का कोई प्रतिनिधि असम आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करे। हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री आएं और उनके अंतिम संस्कार के समय श्रद्धांजलि अर्पित करें, लेकिन हमारा सपना पूरा नहीं हुआ। मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सदस्य भी थे।

    हिमंत ने कहा, मोदी जी भूपेन दा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनने आए हैं। जिस तरह से उन्होंने भूपेन दा के प्रति सम्मान दिखाया है, असम के लोग उसे कभी नहीं भूलेंगे।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपने पूरे करें, मैं साथ हूं'; मणिपुर में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें