Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Accident In Odisha: PM मोदी ने ओडिशा में हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर व्यक्त किया शोक

    By Shashank MishraEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 03:42 PM (IST)

    Accident In Odisha बस में कुल 30 मजदूर सवार थे जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है 9 का इलाज बुर्ला में चल रहा है जबकि बाकी 15 का इलाज झारसुगुड़ा के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    Hero Image
    PM नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुडा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। (फोटो-एएनआइ)

    नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुडा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, जिसमें सात लोगों की जान चली गई और 19 लोग घायल हो गए। ओडिशा के झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर राउरकेला बाईपास के पास शुक्रवार को एक तेज गति से कोयले से लदे ट्रक की एक बस से टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट में कहा गया, "ओडिशा के झारसुगुड़ा में हुई दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।" जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा बाईपास रोड पर पावर हाउस चाक के पास टक्कर हो गई थी।

    बस जेएसडब्ल्यू प्लांट से कर्मचारियों को झारसुगुड़ा शहर ले जा रही थी। मृतक प्लांट में काम पूरा कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को संबलपुर के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में स्थानांतरित कर दिया गया।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मृतकों के शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी संवेदना साझा की। "मुख्यमंत्री ने उड़िया में ट्वीट किया, "झारसुगुड़ा सरबहल के पास भीषण सड़क दुर्घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुखी हूं।

    Video: Badrinath जा रहे थे यात्री, हादसे की शिकार हुई कार, 3 की मौत, 3 घायल

    मृतको की आत्मा को शांति मिले। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही, मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। डीएसपी एन महापात्र के मुताबिक, बस में कुल 30 मजदूर सवार थे, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है, नौ का इलाज बुर्ला के एक अस्पताल में चल रहा है जबकि बाकी 15 का इलाज झारसुगुड़ा के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    ये भी पढ़े: Chitrakoot: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, ड्राइवर डंपर लेकर फरार

    Chittorgarh Road Accident: चित्तौड़गढ़ में ओवरटेक के प्रयास में हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    comedy show banner
    comedy show banner