Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BJP CEC Meeting: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे PM Modi, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव पर चर्चा

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 04:48 PM (IST)

    बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीईसी के अन्य सदस्य और त्रिपुरा कोर ग्रुप के नेता शामिल हो रहे हैं। Photo- ANI

    Hero Image
    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे PM Modi।

    नई दिल्ली, एएनआई। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीईसी के अन्य सदस्य और त्रिपुरा कोर ग्रुप के नेता शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में टिकटों को अंतिम रूप दिए जाने पर चर्चा की जाएगी।

    त्रिपुरा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा

    पार्टी सूत्रों के अनुसार ने बताया कि बैठक के दौरान, त्रिपुरा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा, साथ ही तीन पूर्वोत्तर राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। आज की सीईसी की बैठक से पहले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और उम्मीदवारों के नामों को लेकर गुरुवार को दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा।

    गुरुवार को घंटों तक चली बैठक

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, पूर्वोत्तर राज्यों के संयोजक संबित पात्रा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में गुरुवार को बैठक शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। यह बैठक रात 10.30 बजे तक चली।

    16 फरवरी को त्रिपुरा में विस चुनाव

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई और राज्य में गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता के साथ-साथ विस्तार से जांच की गई। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

    यह भी पढ़ें: Fact Check : पहलवान के साथ कुश्ती करता लड़का बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री नहीं, बल्कि एक पाकिस्तानी पहलवान है

    यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र का सुझावः अभी सरकारी खर्च घटाने से विकास धीमा होगा, महिलाएं-बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे