Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कृपालु जी महाराज के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

    By Edited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2013 02:37 PM (IST)

    लखनऊ। ब्रहृमलीन अध्यात्मिक गुरु कृपालु जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हजूम प्रतापगढ़ के कुंडा में उनके आश्रम मनगढ़ में उमड़ पड़ा है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हजारों की संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन

    लखनऊ। ब्रहृमलीन अध्यात्मिक गुरु कृपालु जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हजूम प्रतापगढ़ के कुंडा में उनके आश्रम मनगढ़ में उमड़ पड़ा है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हजारों की संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर चुके हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है। उनका अंतिम संस्कार 18 नंवबर को मनगढ़ धाम में ही होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार तड़के से ही उनके भक्त बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। उनका शरीर विशेष वाताकुलित शीशे के बाक्स में रखा गया है। हजारों लोग आंसू बहाते हुए दुखी मन से पार्थिव शरीर के पास पहुंचकर नतमस्तक हो रहे थे। कोई किसी को समझाने और संभालने की स्थिति में नहीं था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मनगढ़ ट्रस्ट ने बैरीकेडिंग की है।

    गौरतलब है कि लाखों भक्तों के प्रिय रहे कृपालु जी महाराज सोमवार को मनगढ़ में गिर जाने से जख्मी हो गए थे। उनको गुडग़ांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल तड़के उनका देहावसान हो गया। उनका पार्थिव शरीर कल देर शाम मनगढ़ लाया गया तो हर आंख नम हो गईं। उनके पार्थिव शरीर को की एक झलक पाने को भक्तों की कतार लग गई। यह सिलसिला शाम छह बजे से देर रात रात तक चला।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर