विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब बिना रिजर्वेशन के करें सफर; शुरू होने जा रही 10 ट्रेनें- पढ़ें किराया समेत पूरी डिटेल

Published: Mon, 20 Jan 2025 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2025 09:23 AM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है ये सभी ट्रेनें 20 जनवरी यानी ...और पढ़ें

अब बिना रिजर्वेशन के सफर कर सकते हैं यात्री (फाइल फोटो)
अब बिना रिजर्वेशन के सफर कर सकते हैं यात्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यूटीएस एप के जरिए टिकट बुक कर पाएंगे।
  2. IRCTC की 10 नई ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सफर करने वालों को बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने में पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ये यात्री बिना रिजर्वेशन के ही आसानी से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ये सभी ट्रेनें 20 जनवरी यानी आज से चलेंगी, बताया जा रहा है इन ट्रेनों को उन रास्तों पर ही चलाया जाएगा, जहां पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी।

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को जनरल टिकट स्टेशन पर टिकट काउंटर से खरीदना होगा। साथ ही वो यूटीएस एप के जरिए टिकट बुक कर पाएंगे। इन ट्रेनों में जनरल कैटेगरी और सीटिंग कैटेगरी के डिब्बे रहेंगे। IRCTC की 10 नई ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।

कौन सी ट्रेन कब चलेगी?

  • मुंबई-पुणे सुपरफास्ट, सुबह 7:30 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 11:00 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • हैदराबाद-विजयवाड़ा एक्सप्रेस हैदराबाद से सुबह 7:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 2:00 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।
  • दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस दिल्ली से सुबह 6:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
  • लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 7:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
  • कोलकाता-पटना इंटरसिटी, कोलकाता से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी।
  • अहमदाबाद-सूरत फास्ट, अहमदाबाद से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे सूरत पहुंचेगी।
  • पटना-गया एक्सप्रेस पटना से सुबह 6:00 बजे निकलेगी और 9:30 बजे गया पहुंचेगी।
  • जयपुर-अजमेर फास्ट, जयपुर से सुबह 8:00 बजे रवाना होकर 11:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
  • चेन्नई-बैंगलुरु एक्सप्रेस चेन्नई से सुबह 8:00 बजे चलेगी और दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
  • भोपाल-इंदौर इंटरसिटी, भोपाल से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

यात्रा करना चाहते हैं तो कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले सीधे स्टेशन पर पहुंचें और टिकट खरीद लें।
  • टिकट कई तरह से खरीद सकते हैं, एक तो स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर टिकट लिया जा सकता है।
  • अगर समय बचाना चाहते हैं तो यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल एप से भी टिकट लिया जा सकता है।
  • इसके अलावा आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र से भी ट्रेन का टिकट मिल सकता है।

कितना है ट्रेन का किराया ?

सामान्य ट्रेनों की तुलना में इन ट्रेनों का किराया बहुत कम रखा गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। जैसे दिल्ली से जयपुर जाने वाली ट्रेन में जनरल डिब्बे के लिए 150 रुपए किराया रखा गया है और सीटिंग के लिए 300 रुपए किराया रखा गया। 

साथ ही मुंबई से पुणे जाने वाली ट्रेन के लिए जनरल में 120 रुपए किराया रखा गया और सीटिंग के लिए 250 रुपए रखा गया। कोलकाता से पटना जाने वाली ट्रेन में 200 जनरल का टिकट रखा गया और 400 सीटिंग के लिए रखा गया।

यह भी पढ़ें: ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा कंफर्म टिकट, नहीं पड़ेगा लाइन में लगना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।