Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश, रूस जा रहा प्लेन भटक गया था रास्ता

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 01:37 PM (IST)

    रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में हुआ क्रैश हो गया है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था। बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

    Hero Image
    रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया है। (फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, नई दिल्ली। Plane crash in Afghanistan। रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक विमान, डी एफ-10 एयरक्राफ्ट (DF-10 aircraft) अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में हुआ क्रैश हो गया है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था और यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान था। 

    भारतीय प्लेन होना का दावा गलत

    शुरुआती जानकारी देते हुए अफगानिस्तान की मीडिया ने जानकारी दी थी कि यह एक भारतीय विमान है। हालांकि,  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नहीं है।

    विमान में छह लोगों के सवार होने की आशंका 

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी पंजीकृत विमान था, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी। 

    यह भी पढ़ें: Mexico: उत्तरी मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरकर क्रैश हुआ प्लेन; चार लोगों की मौत