विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mexico: उत्तरी मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरकर क्रैश हुआ प्लेन; चार लोगों की मौत

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 06 Jan 2024 09:17 AM (IST)

उत्तरी मेक्सिको में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है ...और पढ़ें

उत्तरी मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त (Image: Representative)
उत्तरी मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त (Image: Representative)

HighLights

  1. उत्तरी मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त
  2. 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरकर क्रैश हुआ प्लेन
  3. चार लोगों की मौत

आईएएनएस, मेक्सिको सिटी। उत्तरी मेक्सिको में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोहुइला राज्य के शहर रामोस एरिजपे के हवाई अड्डे पर हुआ। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रामोस एरिजपे नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। बता दें कि यह घटना शुक्रवार ( 5 जनवरी) को हुई।

हालांकि, अब तक दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं, प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि तेज हवाओं या अपर्याप्त ईंधन के कारण यह हादसा हुआ होगा। स्थानीय नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिका में पंजीकृत विमान ने उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर माटामोरोस, तमाउलिपास से कोहुइला के लिए उड़ान भरी थी।

200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरा विमान

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना दोपहर के ठीक बाद हुई, जब विमान के पायलट ने लैंडिंग के लिए रामोस एरिजपे के हवाई अड्डे से सहायता का अनुरोध किया। हालांकि, विमान एक हवाईअड्डे के पास लगभग 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरा।

दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए सिविल एयरोनॉटिक्स निदेशालय द्वारा संबंधित जांच के लिए दुर्घटनास्थल को घेर दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीड़ितों में पायलट एंटोनियो एविला और तीन महिलाएं शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: US News: अमेरिका में अब युवा नहीं खरीद पाएंगे बंदूक, सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी के बाद लिया फैसला; बाइडन ने कही ये बात

यह भी पढ़ें: ईरानी नेताओं ने विस्फोट का बदला लेने का लिया संकल्प, राष्ट्रपति रईसी ने कहा- सुरक्षा बल तय करेंगे एक्शन की तारीख