विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरानी नेताओं ने विस्फोट का बदला लेने का लिया संकल्प, राष्ट्रपति रईसी ने कहा- सुरक्षा बल तय करेंगे एक्शन की तारीख

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Sat, 06 Jan 2024 06:30 AM (IST)

ईरान के गृह मंत्री अहमद वहीदी ने सरकारी टीवी पर कहा कि हमारे देश की खुफिया एजेंसियां जांच में सक्षम ...और पढ़ें

ईरानी नेताओं ने विस्फोट का बदला लेने का लिया संकल्प
ईरानी नेताओं ने विस्फोट का बदला लेने का लिया संकल्प

रायटर, तेहरान। ईरान ने बुधवार को दो घातक बम विस्फोटों में मारे गए लोगों की स्मृति में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान बम हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और भीड़ ने बदला लेने की मांग की। ईरान नेताओं ने बदला लेने का संकल्प लिया। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल निश्चित करेंगे कि कहां और किस समय बदला लेना है।

विस्फोटों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों बम धमाकों में आइएस की अफगानिस्तान स्थित शाखा का हाथ है। विस्फोट में 103 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने बम विस्फोटों में शामिल होने के संदेह में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। केरमन शहर में आयोजित शोकसभा के दौरान भीड़ 'बदला लो..बदला लो' के नारे लगा रही थी।

ईरान के गृह मंत्री अहमद वहीदी ने सरकारी टीवी पर कहा कि हमारे देश की खुफिया एजेंसियां जांच में सक्षम हैं। इस विस्फोट में जिनकी भी भूमिका होगी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आइएएनएस के अनुसार, सुरक्षा मामलों पर ईरान के आंतरिक उपमंत्री माजिद मीर-अहमदी ने कहा कि दोनों धमाके आत्मघाती हमलावरों ने किए। हमलावरों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने टीवी पर संबोधन के दौरान कहा कि हमारे दुश्मन हमारी शक्ति देख लें, पूरा विश्व हमारी क्षमता से परिचित है। आतंकी संगठन आइएस ने कहा है कि उसके दो सदस्यों ने केरमन शहर में आत्मघाती विस्फोट किए। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने विस्फोटों के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताते हुए इसकी कीमत भुगतने की चेतावनी दी थी। उल्लेखनीय है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स के कमांडर रहे कासिम सुलेमानी की केरमन शहर में स्थित कब्र पर बुधवार को चौथी बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये विस्फोट हुए थे।