विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले फलस्‍तीनी राष्‍ट्रपति महमूद अब्‍बास

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 12:57 PM (IST)

चार दिवसीय दौरे पर भारत आए फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्‍बास का आज राष्‍ट्रपति भवन में भारतीय प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति ने औपचारिक स्‍वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले फलस्‍तीनी राष्‍ट्रपति महमूद अब्‍बास
प्रधानमंत्री मोदी से मिले फलस्‍तीनी राष्‍ट्रपति महमूद अब्‍बास

 नई दिल्ली (जेएनएन)। फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हैदराबाद हाउस में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके पहले राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्‍वागत किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्बास की अगुवाई की। इसके बाद राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अब्बास से मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

इसके बाद अब्बास ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

अब्बास मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में शामिल होंगे। साथ ही वह मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ भी मुलाकात करेंगे। अब्‍बास चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं और आज दूसरा दिन है। इस यात्रा के दौरान महमूद अब्बास पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया समेत प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति भवन में सेरिमोनियल रिसेप्शन के बाद  राजघाट जाकर श्रद्धांजलि देंगे।

यह भी पढ़ें: अपने हितों की कीमत पर इजरायल से भारत का रिश्ता नहीं मंजूर : फलस्तीन
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।