Tahawwur Rana: पाकिस्तान छोड़ कनाडा की अपनाई नागरिकता, 26/11 हमले के मास्टरमाइंड का पूरा कच्चा-चिट्ठा
2008 के मुंबई आतंकी हमले के गुनाहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा पर इस समय भारत प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है। हाल ही में अमेरिका की एक अदालत ने राणा को भारत ले जाने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब राणा खुद को बचाने की चाल में कामयाब होता दिख रहा है। अमेरिका की अदालत ने आज राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Tahawwur Hussain Rana: मुंबई की एक काली रात जहां चार दिनों तक खूनी खेल चला। हमलावरों ने दो पांच सितारा होटलों, एक अस्पताल, रेलवे स्टेशनों और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि 26 की रात लोगों के सामने मौत का कहर बनकर सामने आएगी।
इस आतंकी हमले के 15 साल बीत जाने के बाद भी इसकी साजिश रचने वाला तहव्वुर हुसैन राणा अभी भी विदेशी सरजमीं में रहते हुए खुद को बचाने में लगा हुआ है। भले ही आज वह अमेरिका में खुद को बचाने के लिए कई दांव-पेंच खेल रहा है, लेकिन जल्द ही इसका भारत प्रत्यर्पण होगा।
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड
2008 के मुंबई आतंकी हमले के गुनाहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा पर इस समय भारत प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है। हाल ही में अमेरिका की एक अदालत ने राणा को भारत ले जाने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब राणा खुद को बचाने की चाल में कामयाब होता दिख रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन की अपील को खारिज करते हुए,अमेरिका की अदालत ने आज राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है। मुंबई आतंकी हमले को अंजाम देने वाले साजिकर्ताओं में तहव्वुर हुसैन राणा के अलावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद, साजिद मिर, डेविड कोलमैन हेडली और जकी-उर-रहमान लखवी का नाम भी शामिल है।
पाकिस्तान का पूर्व अधिकारी, कनाडा की नागरिकता
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा पाकिस्तान का पूर्व अधिकारी है। 1997 में वह पाकिस्तान को छोड़कर कनाडा चला गया और 2001 में वहां की नागरिकता हासिल कर ली। कनाडा आने के बाद भी तहव्वुर ने आतंकी संगठन लश्कर से पूरे सपंर्क बनाए हुए था। 2008 में पैगंबर मुहम्मद के कार्टून पब्लिश करने को लेकर अमेरिका में सिलसिलेवार हमले हुए थे। इन हमलों के पीछे तहव्वुर को आरोपी माना गया और शिकागो से गिरफ्तार किया गया। कनाडा में रहते हुए तहव्वुर ने फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज की स्थापना की।
डेविड कोलमैन हेडली का पक्का दोस्त
डेविड कोलमैन हेडली, इस नाम से अगर आपको कुछ याद आया है, तो आप बिल्कुल सही है। अमेरिकी नागरिक, जो मुंबई हमलों में शामिल था। हेडली के पिता पाकिस्तानी और मां अमेरिकी हैं। अक्टूबर 2009 में हेडली को मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोप में 35 साल की सजा सुनाई गई थी। हेडली और तहव्वुर दोनों ही बचपन के दोस्त थे। दोनों की दोस्ती पाकिस्तान में हाई स्कूल के दौरान हुई थी।
एक नहीं दो-तीन आरोपों में शामिल है तहव्वुर
- पैगंबर मुहम्मद के कार्टून को पब्लिश कराने वाले डेनिश अखबार पर हमले किए गए थे।
- राणा को इस मामले में 18 अक्टूबर, 2009 को शिकागो से गिरफ्तार किया गया।
- मुंबई आतंकी हमलों, डेनमार्क आतंकवाद की साजिश और लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम करने के मामलों में आरोपित किया जा चुका है।
- जून 2011 में लश्कर का समर्थन करने के लिए राणा को दोषी ठहराया गया था।
- 2013 में राणा को मुंबई हमलों में 14 साल की सजा सुनाई गई थी।
- पांच साल की निगरानी में रखते हुए राणा को रिहा कर दिया गया था।
- मुंबई हमलों में साजिश से राणा को बरी कर दिया गया था।
क्या था अमेरिकी सरकार के वकीलों का तर्क?
- अमेरिकी सरकार के वकीलों के मुताबिक, राणा जानता था की हेडली लश्कर के साथ शामिल था।
- वह हेडली को मदद पहुंचाता रहा और उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए आतंकवादी संगठन का समर्थन किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।