Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जल्द ही बलूचिस्तान होगा आजाद', पहलगाम हमले के बाद CM प्रमोद सावंत ने की भविष्यवाणी

    Pahalgam Terrorist Attack गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा कहा कि जल्द ही बलूचिस्तान पाकिस्तान से स्वतंत्र होने वाला है। बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे पिछड़ा प्रांत है जो इस्लामाबाद के साथ युद्ध में रहा है बलूचों का दावा है कि उनके क्षेत्र को जबरन हड़प लिया गया था।

    By Digital Desk Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 28 Apr 2025 10:48 PM (IST)
    Hero Image
    बलूचिस्तान नामक एक नए देश के जन्म की संभावना है: सीएम प्रमोद सावंत।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इसी बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा कहा कि जल्द ही बलूचिस्तान पाकिस्तान से स्वतंत्र होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंटने जा रहा है। वहीं, उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के लिए "पाकिस्तान से 100 प्रतिशत बदला लेंगे।

    बलूचिस्तान नामक एक नए देश के जन्म की संभावना: सीएम सावंत

    सीएम प्रमोद सावंत ने आगे कहा कि विभाजन के बाद मुसलमान भारत में ही रह गए और हमने तब से उनकी आबादी बढ़ती देखी है। हमें उनसे कोई समस्या नहीं है। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हैं और देश में शांतिपूर्वक एक साथ रहते हैं।"

    उन्होंने आगे कहा कि भारत एक देश था। इसके विभाजन के बाद, भारत और पाकिस्तान बने। इसके बाद 1971 में पाकिस्तान दो देशों में विभाजित हो गया, और एक नया देश बांग्लादेश का जन्म हुआ। फिर से, बलूचिस्तान नामक एक नए देश के जन्म की संभावना है।

    बता दें कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे पिछड़ा प्रांत है, जो इस्लामाबाद के साथ युद्ध में रहा है, बलूचों का दावा है कि उनके क्षेत्र को जबरन हड़प लिया गया था।

    कश्मीरी पंडितों के पलायन पर क्या बोले सीएम सावंत 

    1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए सीएम सावंत ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर से पलायन करना पड़ा, सीएम ने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हुआ क्योंकि उस युग के राजनेताओं ने आतंकवाद को बर्दाश्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगभग 60 वर्षों तक सरकार में रही, लेकिन उसने कभी आतंकवादियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।

    उन्होंने कहा, "सोचिए कि वे (कांग्रेस) इस स्थिति में क्यों हैं - क्योंकि उन्होंने कभी देश के हित में नहीं बल्कि अपने लिए काम किया है। यह पहली बार है जब भारत के लोगों को इसका एहसास हुआ है।" सावंत ने कहा, "मोदी उनके जैसे नहीं हैं। वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

    सीएम सावंत ने आगे कहा कि सरकार ने पहले ही पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है और जब तक पाकिस्तान आतंकवाद बंद नहीं कर देता, तब तक वह उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने देगी।" उन्होंने कहा कि गोवा में अल्पकालिक वीजा पर रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिक अब देश छोड़कर जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: 'भारत जल्द ही हम पर अटैक करेगा, हाई अलर्ट पर पाकिस्तान', पहलगाम हमले के बाद PAK के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा