यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तान के किराना हिल्स न्यूक्लियर ठिकाने पर भारत ने किया था हमला? एयर मार्शल ने कहा- 'बताने के लिए थैंक्स...'
What is Kirana Hills भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एके भारती ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के ...और पढ़ें

HighLights
- एयर मार्शल भारती ने किराना हिल्स पर हमले की अफवाहों को खारिज किया।
- किराना हिल्स पाकिस्तान के सरगोधा में सुरक्षित रक्षा क्षेत्र है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए के भारती ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स में स्थित किसी भी कथित परमाणु ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में एयर मार्शल भारती ने कहा, "शुक्रिया आपने बताया कि किराना हिल्स (Kirana Hills, Sargodh, Pakistan) में कोई न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन है, हमें इसकी जानकारी नहीं थी। हमने किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया, वहां जो कुछ भी है, हमने वहां हमला नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर उड़ती अफवाहों को किया खारिज
यह बयान उस वक्त आया जब सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैल रही थीं कि भारत ने पाकिस्तान के सरगोधा स्थित मुशाफ एयरबेस पर हमला किया है, जिसे किराना हिल्स के नीचे बने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर स्टोरेज से जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि भारत ने इस ऑपरेशन में ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ और ‘पैनेट्रेटिंग वेपन्स’ का इस्तेमाल किया।
किराना हिल्स का इलाका कहां बसता है?
किराना हिल्स पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सुरक्षित क्षेत्र है, जो सरगोधा ज़िले में स्थित है। स्थानीय तौर पर इसे “ब्लैक माउंटेन्स” कहा जाता है क्योंकि इसकी ज़मीन भूरी और पथरीली है। यह इलाका रब्वा कस्बे और सरगोधा शहर के बीच फैला हुआ है।
