Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में ओम बिरला ने कहा- भारत जब बोलता है तो दुनिया सुनती है; हमारा लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 09:25 PM (IST)

    भारतीय लोकतंत्र के बारे में बात करते हुए ओम बिरला ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसने देश की प्रगति को गति दी है। बोस्टन पहुंचने पर बिरला ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा किया।

    Hero Image
    ओम बिरला ने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) का दौरा भी किया

    नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत जो कुछ भी कहता है, दुनिया उसे ध्यान से सुनती है, क्योंकि इसका लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है। वह अमेरिका में प्रवासी भारतीयों और वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ शनिवार को बातचीत कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय छात्रों और प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए बिरला ने देश के विकास की कहानी साझा की। साथ ही कहा कि भारतीय प्रवासी अपने कार्य नैतिकता और संस्कृति के कारण दुनियाभर में उच्च सम्मान में हैं।

    मेजबान देशों की सहायता के लिए आगे आते हैं प्रवासी भारतीय

    उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीय के सदस्य हमेशा अपनी मातृभूमि के साथ-साथ अपने मेजबान देशों की सहायता के लिए भी आगे आते हैं। जब भी उन्हें जरूरत के समय बुलाया जाता है। भारतीय लोकतंत्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसने देश की प्रगति को गति दी है।

    महिला सशक्तिकरण विषय में भी ओम बिरला ने की बात

    उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है और इसीलिए भारत की आवाज दुनिया भर में गूंजती है। आज दुनिया सुनती है जब भारत बोलता है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने ने ग्रामीण विकास, संचार, महिला सशक्तिकरण आदि में नीतिगत हस्तक्षेपों के बारे में भी बात की। उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत देश के वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

    मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान का ओम बिरला ने किया दौरा

    बोस्टन पहुंचने पर उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) का दौरा किया। उन्होंने वहां के संकायों और छात्रों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों को उनकी कार्य नैतिकता और संस्कृति के कारण दुनियाभर में बहुत सम्मान दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें : UNGA के अध्यक्ष का दो दिवसीय भारत दौरा कल से, उपराष्ट्रपति समेत कई शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात