विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Train Accident: अभी राजनीति करने का वक्त नहीं! ममता बनर्जी के बयान पर अश्विनी वैष्णव ने दी प्रतिक्रिया

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 03 Jun 2023 08:18 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार शाम प्रतिक्रिया देते हुए ...और पढ़ें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम ममता बनर्जी की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स:एपी)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम ममता बनर्जी की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स:एपी)

नई दिल्ली, एजेंसी। ओडिशा के बालेश्वर में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करते हुए कहा, "यह अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा है। ऐसा ही हादसा 1981 में भी हुआ था। इस ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस नहीं था, अगर वह होता तो यह हादसा नहीं होता।"

सरकार के आंकड़ों पर ममता बनर्जी ने जताई अहसमति

वहीं, भारतीय रेलवे के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक 288 लोगों की मौत हुई है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने सरकार के आंकड़ों पर अहसमति जाहिर की है। सीएम बनर्जी का मानना है कि इस हादसे में अभी तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 261 है: अश्विनी वैष्णव

ममता बनर्जी के दावे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार शाम प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राज्य सरकार इस हादसे से जुड़ी जानकारी समय-समय पर हमारे (केंद्र सरकार) से साथ साझा कर रहे हैं। इस समय ताजा और सही जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 261 है।"

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, "सरकार की कोशिश है कि इस हादसे की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच हो और इस मामले पर कोई राजनीति न हो।"

हमारा पूरा ध्यान घायलों की जान बचाने पर: रेल मंत्री

बता दें कि इस रेल हादसे को लेकर ममता बनर्जी ने अश्विनी वैष्णव से रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देने की बात भी कही है। इस मुद्दे पर रेल मंत्री ने कहा, इस समय हमारा पूरा ध्यान घायलों की जान बचाने पर है। इसके अलावा, सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा हो जाए।"

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे राज्य के जिन लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई उनके परिजनों को हम 5-5 लाख रुपए देंगे। हम राहत और बचाव कार्य में राज्य सरकार और रेलवे का पूरा सहयोग करेंगे। हमने कल 40 और आज 70 एंबुलेंस भेजीं। हमारे 40 डॉक्टर यहां पहुंच गए हैं और वे काम कर रहे हैं। "