अक्टूबर में हो जाइए तैयार, आसमान में दिखेगा हार्वेस्ट सुपरमून का जादुई नजारा
इस अक्टूबर में आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 6 अक्टूबर को हार्वेस्ट मून नजर आएगा जो कि एक सुपर मून भी होगा। यह सामान्य चांद से बड़ा और चमकीला होता है क्योंकि ये पृथ्वी के सबसे करीब होगा। शरद ऋतु की पहली पूर्णिमा को हार्वेस्ट मून कहा जाता है। पुराने समय में किसान इसकी रोशनी में देर रात तक फसल काटते थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस अक्टूबर में आपको आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 6 अक्टूबर को आसमान में हार्वेस्ट मून नजर आएगा, जो कि इस बार एक सुपर मून भी होगा। हार्वेस्ट मून सामान्य चांद से बड़ा और चमकीला होता है, क्योंकि ये पृथ्वी के सबसे करीब होगा।
नासा के मुताबिक, हार्वेस्ट मून, सामान्य चांद से लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत चमकीला दिखाई देगा।
हार्वेस्ट मून क्या है?
शरद ऋतु की पहली पूर्णिमा को हार्वेस्ट मून कहा जाता है। पुराने समय में किसान इसकी रोशनी में देर रात तक फसल काटते थे। इसकी गर्म चमक रात को और भी खूबसूरत बना देती है। सुरपमून होने की वजह इस बार ये और भी खास होने वाला है।
कैसे देखें ये अद्भुत नजारा?
- सुपर मून को देखने के लिए ऐसी जहग चुने जहां लाइट की रोशनी कम हो, जैसे कोई खुला मैदान या पहाड़ी।
- सूर्यास्त के बाद चांद को उगते समय इसे देखें। यह बड़ा और नारंगी दिखाई देगा।
- आप इसे नग्न आंखों से देख सकते हैं, लेकिन दूरबीन से चांद की सतह की बारीकियां देख सकते हैं।
- अगर आसमान साफ है तो ये बहुत अच्छा है लेकिन हल्के बादल इस दृश्य को और भी खूबसूरत बना सकते हैं
- सुपर मून का जादू
इस बार सुपरमून न केवल खूबसूरत होगा बल्कि प्रकृति और समय चक्र का प्रतीक भी होगा। चाहे आप अकेले हों या दोस्तों या फिर परिवार के साथ, यह चांदनी रात आपको सुकून देगी। तो 6, अक्टूबर की शाम को तैयार रहिए, आसमान में इस खूबसूरत नजारे के लिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।