यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल नहीं हुआ हूं', कमल हासन बोले- जो देश के लिए निःस्वार्थ काम करेगा उसको मेरा समर्थन
इन दिनों कमल हासन की पार्टी एमएनएम के राजनीतिक गठबंधन पर चर्चा चल रही है। इस बीच अभिनेता-राजनेता कमल हासन ...और पढ़ें

पीटीआई, चेन्नई। अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी एमएनएम के राजनीतिक गठबंधन पर चर्चा चल रही है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह ऐसे किसी भी गुट का समर्थन करेंगे जो "निःस्वार्थ भाव से" राष्ट्र के बारे में सोचेगा लेकिन "सामंती राजनीति" का हिस्सा बनने से परहेज करेगा।"
अपने मक्कल निधि मय्यम की 7वीं वर्षगांठ समारोह का नेतृत्व करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, हासन ने शीर्ष तमिल अभिनेता विजय की हालिया पॉलिटिकाल एंट्री का भी स्वागत किया।
'दलगत राजनीति हो खत्म'
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या एमएनएम बहुदलीय विपक्षी इंडिया ब्लॉक में शामिल होगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कहा है, यह वह समय है जब आपको दलगत राजनीति को खत्म करना होगा और राष्ट्र के बारे में सोचना होगा। जो कोई भी राष्ट्र के बारे में निस्वार्थ भाव से सोचेगा, मेरा एमएनएम उसका हिस्सा होगा।"
