विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या छुपा रहीं हैं ममता दीदी? संदेशखाली घटना पर भड़की BJP, रविशंकर बोले- किसान हमारी प्राथमिकता

Published: Wed, 21 Feb 2024 12:41 PM (GMT+05:30)

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने संदेशखाली मामले पर ममता सरकार को घेरा है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि आखिर ममता जी क्या छुपाना चाहती हैं और क्यों छुपाना चाहती हैं। एक महिला मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए महिलाओं की इज्जत को दांव पर लगा रही है।वहीं उन्होंने किसानों के ऊपर बोलते हुए कहा कि उनके सरकार के लिए किसान प्राथमिकता है।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ( फाइल फोटो )
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ( फाइल फोटो )

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते पिछले दिनों केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। वहीं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज भी हमारे कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने बातचीत की पेशकश की है, क्योंकि समाधान चर्चा और संवाद से ही निकलेगा। हमारी उनसे अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से ही इसका समाधान निकलना चाहिए। किसानों का विकास हमारी प्राथमिकता है, और हमेशा रहेगी।

भाजपा नेता ने संदेशखाली विषय को बहुत गंभीर बताते हुए कहा कि कोलकाता हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की है वो आप सबने सुनी है। शाहजहां शेख को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? जब ED ने उसके खिलाफ रेड की तो उसी के बाद ये समस्या हुई। लेकिन उसके बाद जो जानकारी सामने आ रही है, वो किसी भी सभ्य समाज के लिए केवल शर्मनाक ही नहीं, अपितु निकृष्टता की पराकाष्ठा है।

'हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी को जाने तक नहीं दिया गया'

भाजपा नेता सीएम ममता पर आरोप लगाते हुए कहा, "ममता जी अभी भी उसका बचाव कर रही हैं। हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी जी को वहां जाने नहीं दिया गया, फिर वो हाई कोर्ट के आदेश के बाद वहां गए तो महिलाओं ने रोते हुए उनसे बात की। मैं विशेष रूप से मीडिया के लोगों का अभिनंदन करता हूं की जिस तरह उन्होंने इस मामले को कवर किया। एक पत्रकार को तो गिरफ्तार भी कर लिया गया।"

यह भी पढ़ें- जिन्ना को 'साहब' कह गए दिग्विजय सिंह, मतपत्र से हुआ चुनाव तो कितनी सीटें जीतेगी BJP? कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।