Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लैंड स्लाइड के बाद पूर्वोत्तर में फिर दौड़ने लगी ट्रेन, रेलवे ने ट्रैक दुरुस्त कर बहाल की सेवाएं

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 10:50 PM (IST)

    असम त्रिपुरा मणिपुर और मिजोरम में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक की मरम्मत के बाद रेलवे ने आंशिक रूप से सेवाएं बहाल कर दी हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार पहली मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस जतिंगा लामपुर से गुजरी। मानसून में हर साल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। उम्मीद है कि लुमपुर-न्यू हाफलोंग रेल खंड पर सोमवार को पूरी तरह से रेल सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

    Hero Image
    पूर्वोत्तर में लैंड स्लाइड और जल भराव के कारण रेलवे ट्रैक को नुकसान होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में लैंड स्लाइड के बाद क्षतिग्रस्त हुए रेल ट्रैक को रेलवे ने दुरुस्त कर दिया है। इसके बाद रविवार को सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गईं।

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पीआरओ ने बताया कि प्रभावित रेलवे ट्रैक की बहाली के बाद पहली मालगाड़ी और पहली यात्री ट्रेन (कंचनजंगा एक्सप्रेस) भूस्खलन प्रभावित स्थान जतिंगा लामपुर से गुजरी।

    मानसून में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं ट्रैक

    हर साल मानसून के दौरान पूर्वोत्तर में लैंड स्लाइड और जल भराव के कारण रेलवे ट्रैक को नुकसान होता है। इस कारण लंबे वक्त तक ये हिस्से देश के बाकी इलाकों से कटे रहते हैं। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिणी असम में ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश और लैंड स्लाइड के बाद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई ट्रेनों को रद, डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया था। त्रिपुरा और साउथ असम में पेट्रोलियम उत्पाद और खाद्यान्न ले जाने वाली मालगाड़ियों को रवाना किया गया।

    उम्मीद जताई जा रही है कि लुमपुर-न्यू हाफलोंग रेल खंड पर सोमवार को पूरी तरह से रेल सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। असम के दीमा हसाओ जिले में लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड को भी बहाल कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: अब ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट, इन नियमों में भी हुआ बदलाव