विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोयंबटूर विस्फोट की जांच के लिए NIA ने दर्ज किया मामला, सीएम स्टालिन ने की थी सिफारिश

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Fri, 28 Oct 2022 09:27 PM (IST)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संघीय एजेंसी ने उस मामले को फिर से दर्ज ...और पढ़ें

यह फैसला सीएम स्टालिन की सिफारिश के बाद आया है
यह फैसला सीएम स्टालिन की सिफारिश के बाद आया है

नई दिल्ली, पीटीआई। एनआईए ने शुक्रवार को कोयंबटूर में एक मंदिर के पास हुए कार विस्फोट की जांच के लिए शिकायत दर्ज कर ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संघीय एजेंसी ने उस मामले को फिर से दर्ज किया है, जिसे पहले तमिलनाडु पुलिस ने दर्ज किया था।

सीएम स्टालिन ने की थी सिफारिश

इससे पहले रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विस्फोट के मामले में एनआईए से जांच कराने की सिफारिश की थी। यह फैसला सीएम स्टालिन की सिफारिश के बाद आया है, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हो गई थी।

तमिलनाडु सरकार ने बताया

तमिलनाडु सरकार ने कहा था कि केंद्रीय आतंकवाद रोधी एजेंसी को जांच की सिफारिश करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इसमें 'राज्य के लिए बाहरी' और 'संभावित अंतरराष्ट्रीय लिंक' कारकों की भागीदारी थी।

क्या है यह पूरा मामला

आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को, 29 वर्षीय जमीशा मुबीन के आवास से पोटेशियम नाइट्रेट सहित 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था, जो एक कार में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद मारा गया था, जिसमें वह यात्रा कर रहा था। मुबीन पर यहां तोड़फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर यह विस्फोट तब हुआ जब वह कोयंबटूर में कार में एक मंदिर के पास से जा रहे था और उन्होंने एक पुलिस चेक पोस्ट से बचने की कोशिश की थी। बता दें कि इस मामले में राज्य पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतों के समाधान के लिए 3 महीने में अपीलीय पैनल का होगा गठन, अधिसूचना जारी

यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा की सबसे कमजोर कड़ी को सुधारने की तैयारी, अफसरों की ट्रेनिंग में जुटा सड़क परिवहन मंत्रालय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।