Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Nepal: राजशाही के समर्थन में हुए हिंसक प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, असम पुलिस ने ऐसा दिया पड़ोसी देश का साथ

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Fri, 11 Apr 2025 06:25 PM (IST)

    नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि काठमांडू के तिनकुने में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शामिल दुर्गा प्रसाद को उसके बॉडीगार्ड के साथ भारतीय सीमा से लगे झापा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहले राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के महासचिव धवल शमशेर राणा और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा सहित 60 से अधिक लोगों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    Hero Image
    राजशाही के समर्थन में हुए हिंसक प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    पीटीआई, काठमांडू। नेपाल में पुलिस ने काठमांडू में 28 मार्च को हुए राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के पीछे मुख्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि काठमांडू के तिनकुने में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शामिल दुर्गा प्रसाद को उसके बॉडीगार्ड के साथ भारतीय सीमा से लगे झापा जिले से गिरफ्तार किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम पुलिस ने की गिरफ्तारी और नेपाल को सौंपा

    प्रसाद पर राज्य अपराध और संगठित अपराध का आरोप है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रसाद को असम में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया और नेपाल पुलिस को सौंप दिया। वह उसे झापा ले आई, जहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि नेपाल और भारत के बीच वर्तमान में कोई प्रत्यर्पण संधि प्रभावी नहीं है, इसलिए प्रसाद की असम में गिरफ्तारी को उजागर नहीं किया गया।

    पुलिस ने पहले इन लोगों को किया था गिरफ्तार

    पुलिस ने पहले राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के महासचिव धवल शमशेर राणा और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा सहित 60 से अधिक लोगों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पिछले महीने हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में एक फोटो पत्रकार सहित दो लोग मारे गए थे और 110 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

    यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में BJP और AIADMK साथ लडे़ंगे विधानसभा चुनाव, अमित शाह ने किया गठबंधन का एलान