Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'और आप हरियाणा में डिज्नी लैंड बनाना चाहते हैं?' गुरुग्राम में गंदगी देख भड़के जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर

    Sanjiv Kapoor on Gurugram Garbage Crisis जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने गुरुग्राम में गंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर नगरपालिका को लताड़ा। उन्होंने सेक्टर 44 में जमा कचरे और गायों की दुर्दशा दिखाई। संजीव कपूर ने पीएम मोदी को टैग कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्रवाई की मांग की। यूजर्स ने भी संजीव कपूर का समर्थन किया है।

    By Sakshi Pandey Edited By: Sakshi Pandey Updated: Sun, 06 Jul 2025 12:15 PM (IST)
    Hero Image
    संजीव कपूर ने शेयर की गुरुग्राम में गंदगी की तस्वीरें। फोटो- एक्स

    डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। जेट एअरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके गंदगी के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। यह तस्वीरें हरियाणा के मशहूर शहर और दिल्ली एनसीआर का हिस्सा माने जाने वाले गुरुग्राम की हैं। गुरुग्राम में गंदगी का जिक्र करके संजीव कपूर ने गुरुग्राम नगरपालिका को जमकर लताड़ लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजीव कपूर ने गुरुग्राम के सेक्टर 44 में जमा कचरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में ऐसी ही तस्वीरों की बाढ़ आ गई।

    संजीव कपूर का पोस्ट वायरल

    सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए संजीव कपूर ने लिखा, "यह तो पहले से भी अधिक खराब हो गया है। शर्म करो। यहां जमीन की नहीं बल्कि टैक्स देने वाले लोगों और गायों की भी बेकदरी हो रही है। ऐसे में आप हरियाणा में डिज्नी लैंड बनाने का सपना देख रहे हैं? यह कितना हास्यपद है।"

    पीएम मोदी को किया टैग

    संजीव कपूर ने गुरुग्राम में कचरे के साथ-साथ आसपास खड़ी गायों की भी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की है।

    शिकायत भी बेअसर: संजीव कपूर

    संजीव कपूर ने इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अधिकारी लोगों की शिकायतों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार इस कचरे की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    समर्थन में उतरे कई यूजर्स

    संजीव कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसपर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा डिज्नी लैंड बनाने की बजाए मौजूदा शहर पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। हमें फैंसी विकास नहीं चाहिए। बस गुरुग्राम को साफ रखे वही हमारे लिए बहुत है।

    नगरपालिका का निजीकरण हो: यूजर

    एक अन्य यूजर ने लिखा, शायद अब समय आ गया है कि मेट्रो शहरों में नगरपालिका का निजीकरण कर देना चाहिए। जिम्मेदारी ही इसका एकमात्र हल है। अगर प्राइवेट हाथों में यह जिम्मेदारी होगी तो शायद यह काम आसान हो जाएगा।

    गुरुग्राम शिफ्ट होने पर अफसोस: यूजर

    एक और यूजर ने कमेंट किया कि पूरा शहर की कूड़ाघर बन गया है। मगर दुख की बात यह है कि कुछ नहीं होगा। हरियाली वाली सभी जगहें कूड़ादान बन चुकी हैं। मैं कुछ महीने पहले ही गुरुग्राम में शिफ्ट हुआ हूं और मुझे अपने इस फैसले पर पछतावा हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'जेवियर माइली जी, आपका शुक्रिया', पीएम मोदी ने क्यों अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से कहा ऐसा? पहलगाम हमले से जुड़ी है वजह