Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Singh Arrest: तेलंगाना के मेडक में हिंसक झड़प, पुलिस ने राजा सिंह को किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 05:07 PM (IST)

    पशु तस्करी मामले के बाद तेलंगाना के मेडक में दो समुदायों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। अब मेडक जा रहे भाजपा विधायक राजा सिंह को शमशाबाद हवाई अड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राजा सिंह को उनके आवास पर छोड़ दिया है। बता दें कि झड़प के बाद मेडक पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

    Hero Image
    शमशाबाद हवाई अड्डे पर राजा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    एएनआई, तेलंगाना। तेलंगाना के भाजपा नेता राजा सिंह को शमशाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडक जाते वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें कि मेडक में मवेशी तस्करी के मामले में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू लगा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंसक झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में घायल भर्ती हैं, वहां पर भी लोगों ने हमला किया। धारा 144 लागू होने की वजह से अब चार से अधिक लोग एक स्थान पर नहीं जुट सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: तो टूट जाएगी TDP और JDU', संजय राउत बोले- चंद्रबाबू नायडू लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए खड़ा करें उम्मीदवार, I.N.D.I.A देगा साथ

    राजा सिंह ने क्या कहा?

    राजा सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि तेलंगाना पुलिस ने मुझे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। मैं मेडक में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहा था, जिन पर गुंडों ने हमला किया था। हालांकि राजा सिंह ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उनकी हालत के बारे में जाना और पुलिस से हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं।

    पुलिस अधीक्षक बोले- स्थिति नियंत्रण में

    मेडक के पुलिस अधीक्षक बी बाला स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। लोगों ने सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन भी किया।

    हमने शमशाबाद हवाई अड्डे पर निवारक गिरफ्तारी की है। वह मेडक जाना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें उनके घर छोड़ दिया है। शमशाबाद हवाई अड्डा पुलिस।