विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: पुलिस लाइन में ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत; पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा असली राज

Published: Wed, 02 Jul 2025 03:41 PM (IST)

सोनीपत पुलिस लाइन में तैनात एएसआई सुनील कुमार की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में मौत हो गई। 48 वर्षीय सुनील ...और पढ़ें

सोनीपत पुलिस लाइन में ASI की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत। फाइल फोटो
सोनीपत पुलिस लाइन में ASI की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सोनीपत। पुलिस लाइन में एएसआई की तबीयत बिगड़ने से उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि झज्जर के 48 साल के सुनील कुमार लंबे समय से पुलिस लाइन में थे तैनात, मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया है। 15 दिन से वह छुट्टी पर चल रहे थे, एक महीना पहले शिकायत के बाद एसआई से डिमोट होकर एएसआई बने थे।

पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों से पर्दा उठेगा। मेडिकिल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा।