Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indian Ocean: 'हिंद महासागर में हम चीन की किसी भी गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं,' ड्रैगन की हर चाल पर बोले नौसेना प्रमुख

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 01:39 PM (IST)

    एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने मालदीव और पाकिस्तान सहित हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महासागरों को एक साझी विरासत माना जाता है। समुद्र का इस्तेमाल किसी भी देश की वैध आर्थिक आकांक्षाओं के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने चीन की हर चाल पर जवाब दिया।

    Hero Image
    ड्रैगन की हर चाल पर बोले नौसेना प्रमुख (फोटो, एएनआई)

    एएनआई, नई दिल्ली। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने मालदीव और पाकिस्तान सहित हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महासागरों को एक साझी विरासत माना जाता है। समुद्र का इस्तेमाल किसी भी देश की वैध आर्थिक आकांक्षाओं के लिए किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौसेना प्रमुख ने कहा, "चीन के पास आर्थिक गतिविधियों को करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूद रहने का एक वैध कारण हो सकता है, लेकिन हिंद महासागर में स्थानीय नौसैनिक शक्ति (भारत) के रूप में हम इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि वहां क्या हो रहा है।"

    हम हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी करते हैं- नौसेना प्रमुख

    उन्होंने कहा, "हम हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूद किसी भी देश की निगरानी करते हैं और हम इसका पता लगाने की कोशिश करते हैं कि समुद्र में चीन की गतिविधियां कैसी हैं। साथ ही यहां मौजूद देश किन कामों में संलिप्त हैं और उनके इरादे क्या हैं।"

    हम क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना से वाकिफ- एडमिरल

    एडमिरल हरि कुमार ने कहा, "इसको देखते हुए भारतीय नौसेना की तैनाती जाती है। इसमें निगरानी के लिए जहाज, पनडुब्बियां, विमान, यूएवी आदि तैनात होते हैं। हम अपने क्षेत्र में निगरानी के लिए नियमित रूप से तैनाती करते हैं। हम इस क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना से वाकिफ हैं।"

    'हमारा काम समुद्री क्षेत्र में भारत के हितों की रक्षा करना'

    एडमिरल हरि कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "नौसेना का काम किसी भी समुद्री क्षेत्र में भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा, संरक्षण और प्रचार को आगे बढ़ाना है।"

    "जब आप हिंद-प्रशांत क्षेत्र को देखते हैं तो भारत के हित हिंद महासागर क्षेत्र और उससे कहीं आगे भी हैं। इसलिए हमारे जहाज, पनडुब्बियां और विमान उसी के मुताबिक, तैनात किए जाते हैं। हम अपने जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की तैनाती के जरिए नियमित तौर पर भारत के हित के लिए निगरानी करने की कोशिश करते हैं।"

    ये भी पढ़ें: Jauhar University: SC ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को जौहर विश्वविद्यालय की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का दिया आदेश