जब अपने ही CM के खिलाफ जाकर, नायडू को दी सुरक्षा... आंध्र प्रदेश के मंत्री ने याद किया मनमोहन सिंह से जुड़ा किस्सा
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने भी मनमोहन सिंह से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया। नारा लोकेश ने बताया कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री ने 2004 में माओवादी हमले के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा बहाल की थी। नारा लोकेश ने कहा हम एक विपक्षी दल से थे इसके बावजूद डॉ.मनमोहन सिंह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू देश के लिए महत्वपूर्ण हैं और तुरंत निर्देश दिए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरा देश उनके निधन से शोक में हैं, इस बीच आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने भी मनमोहन सिंह से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया है। नारा लोकेश ने बताया कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री ने 2004 में माओवादी हमले के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा बहाल की थी।
नारा लोकेश ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट लिखा, उन्होंने लिखा- साल 2004 हमारे लिए विशेष रूप से कठिन समय था। हमारे नेता चंद्रबाबू नायडू हाल ही में तिरूपति के पास नक्सलियों द्वारा किए गए एक खतरनाक बम विस्फोट से परेशान हो गए थे और @jaiTDP पार्टी 2004 का चुनाव हार गई थी।
क्या था पूरा मामला?
वाईएस राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 के आंध्र चुनावों में जीत हासिल की थी और TDP को सत्ता से हटा दिया था। लोकेश ने कहा, इस महत्वपूर्ण समय में, नई राज्य सरकार ने चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा कवर को कम करने का कदम उठाया था। इससे उन्हें लोगों के साथ रहने और उनके मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने से रोका जा सकता था।
जब मंत्री ने पूर्व पीएम से की मुलाकात
एनसीबीएन गारू ने तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी और व्यक्तिगत रूप से उनसे उनके जीवन पर हाल के हमलों और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पता लगाए गए बढ़ते खतरे की धारणा का हवाला देते हुए सुरक्षा कवर बहाल करने का अनुरोध किया। लोकेश ने कहा कि डॉ. सिंह ने एन चंद्रबाबू नायडू से कहा कि वह देश के लिए महत्वपूर्ण हैं और राज्य में कांग्रेस सरकार के प्रतिरोध के बावजूद उन्हें एनएसजी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया।
As India mourns the passing of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh, I am reminded of his large-heartedness and graciousness towards our family.
The year 2004 was a particularly difficult time for us. Our leader Mr. Chandrababu Naidu had recently recovered from an attempt on… pic.twitter.com/1v44f8buNl
— Lokesh Nara (@naralokesh) December 28, 2024
राज्य सरकार के खिलाफ जाकर मनमोहन सिंह ने की मदद
नारा लोकेश ने कहा, हम एक विपक्षी दल से थे इसके बावजूद डॉ.मनमोहन सिंह ने तुरंत कहा कि चंद्रबाबू नायडू देश के लिए महत्वपूर्ण हैं और तत्कालीन राज्य सरकार की इच्छा के विरुद्ध उन्होंने पूर्ण सुरक्षा बहाल करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने आगे कहा 'डॉ. मनमोहन सिंह एक अच्छे राजनेता थे। एक परिवार के रूप में हम उनके बड़े दिल के लिए व्यक्तिगत रूप से उनके आभारी हैं। अच्छा हो सर आपकी याद आएगी।'
यह भी पढ़ें: Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ी हैं यादें… क्या कहते हैं आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोग?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।