विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनो डीएपी किसानों का जीवन आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: प्रधानमंत्री मोदी

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 05 Mar 2023 02:29 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नैनो डीएपी उर्वरक को मंजूरी किसानों का जीवन आसान बनाने की दिशा ...और पढ़ें

नैनो डीएपी किसानों का जीवन आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
नैनो डीएपी किसानों का जीवन आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नैनो डीएपी उर्वरक को मंजूरी किसानों का जीवन आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

बता दें कि केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक ओर बड़ी उपलब्धि! भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है।

अपने ट्वीट में मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। जिसके बाद पीएम ने मांडविया के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा हमारे किसान भाई-बहनों का जीवन और आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम।

2021 में नैनो तरल यूरिया पेश करने वाली उर्वरक सहकारी संस्था इफको ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने अपने नैनो डीएपी उर्वरक को बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें- 'कश्मीरी पंडितों की हत्या का राजनीतिक इस्तेमाल करती है BJP', राउत बोले- धारा 370 के हटने से नहीं हुआ फायदा

यह भी पढ़ें- 'एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा', ममता बनर्जी, केजरीवाल और अखिलेश यादव समेत 9 विपक्षी नेताओं की PM को चिट्ठी