Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को घरों में रहने की सलाह; अलर्ट पर आपातकालीन सेवाएं

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:49 PM (IST)

    मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार बारिश से जलभराव हो गया है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

    Hero Image
    मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (फोटो सोर्स- पीटीआई)

    पीटीआई, मुंबई। मुंबई और आसपास के जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की गई है। नगर निगम और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में नागरिक 100, 112 या 103 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके बाद पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

    मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए पहले ही आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि गुरुवार को भी इसी तरह का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शहर में मध्यम बारिश हुई।

    मुंबई पुलिस ने की अपील

    मुंबई पुलिस ने एक्स पर कहा कि मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो घर के अंदर रहें, तटीय क्षेत्रों से बचें और सावधानी से वाहन चलाएं।

    महाराष्ट्र: अकोला में भरभराकर ढहा पुराना किला, भारी बारिश बनी वजह; वीडियो वायरल