भारी बारिश से मायानगरी में 'हाहाकार', IMD के ऑरेंज अलर्ट के बीच एअरलाइंस ने भी जारी की एडवाइजरी
Mumbai Rain Update मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जलभराव और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिससे अगले 24 घंटों में मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की संभावना है। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ इलाकों में पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। खासकर निचले इलाकों में भयंकर जलभराव देखने को मिल रहा है। मुंबई के सबसे व्यस्त सबवे में से एक अंधेरी का रास्ता पानी भरने की वजह से पूरी तरह बंद हो गया।
अंधेरी में सड़कें तालाब बन चुकी हैं। भारी जलभराव के बावजूद लोग उसी रास्ते से जाने को मजबूर हैं। बेशक मुंबई में बारिश ने हालात खराब हैं, लेकिन मुंबई वासियों को अभी बरसात से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- Landslide in Vaishno Devi: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 4 यात्री घायल, कई लोग फंसे; रेस्क्यू जारी
IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबई और रायगढ़ के कई इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं, मुंबई के ठाणे और पालघर समेत कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में मुंबई और कोंकण में बारिश का कहर जारी रहेगा।
#WATCH | Heavy downpour in Mumbai affects commuters as they wade through waterlogged streets in the Andheri area of the city pic.twitter.com/QiwtqI9aK3
— ANI (@ANI) July 21, 2025
समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
IMD ने एडवाइजरी जारी करते हुए मुंबई समेत आसपास के लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण समुद्र की लहरे भी उफान पर हैं। मुंबई के पास मौजूद तटीय इलाकों में ज्वार के हालात बन गए हैं। समुद्र की लहरें 3.88 मीटर तक पहुंच गई हैं।
इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
मुंबई में खराब मौसम के मद्देनजर इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एअरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी शेयर करते हुए कहा-
भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें प्रभावित हुई हैं। एअरपोर्ट पहुंचने में लोगों को दिक्कते आ रही हैं। ऐसे में अगर आज आपकी फ्लाइट है, तो कृपया घर से थोड़ा जल्दी निकलें। हमारी टीम यात्रियों को सपोर्ट करने के लिए तैयार है। सभी संभव कोशिशें की जाएंगी।
Travel Advisory
⛈️Heavy rain showers have settled in over #Mumbai, and the roads are feeling the impact. Several routes towards the airport are seeing slow-moving traffic due to steady downpour.
If you are flying today, please plan ahead, leave a little earlier, and check…
— IndiGo (@IndiGo6E) July 21, 2025
स्पाइसजेट ने भी दी एडवाइजरी
स्पाइसजेट ने अपनी एडवाइजरी में कहा, "मुंबई में खराब मौसम के कारण विमानों की उड़ान और लैडिंग प्रभावित हो सकती है। यात्रियों से निवेदन है कि फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें।"
#WeatherUpdate: Due to bad weather (heavy rain) in Mumbai (BOM), all departures/arrivals and their consequential flights may get affected. Passengers are requested to keep a check on their flight status via https://t.co/2wynECYWr0.
— SpiceJet (@flyspicejet) July 21, 2025
यह भी पढ़ें- 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस के सभी 12 आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में रद की फांसी की सजा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।