Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 हजार पुलिसकर्मी, 10 हजार CCTV और AI का इस्तेमाल... गणेश मूर्ति विसर्जन पर मुंबई पुलिस के पुख्ता इंतजाम

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:50 PM (IST)

    मुंबई में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। पुलिस पहली बार रूट प्रबंधन और यातायात अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगी। शहर भर में 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस को बम धमाकों की धमकी मिली है।

    Hero Image
    गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस ने किए कड़े इंतजाम। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

    पहली बार पुलिस रूट प्रबंधन और यातायात संबंधी अन्य अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगी। राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की चार कंपनियां, त्वरित प्रतिक्रिया दल और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) भी तैनात रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगरानी के लिए लगाए गए 10 हजार सीसीटीवी कैमरे 

    संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम की मदद से सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर ली है। विसर्जन स्थलों पर लाइफ गार्ड भी तैनात रहेंगे। शहरभर में 10 हजार सीसीटीवी के साथ भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि निजी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    'अफवाहों पर ध्यान न दें मुंबई के लोग'

    पुलिस ने मुंबईवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। मिडडे के अनुसार शनिवार को लगभग सात हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, जिसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा।

    मुंबई को मिली बम धमाकों की धमकी

    मुंबई को बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे संदेश में दावा किया गया है कि भारत में 14 पाकिस्तानी आतंकी घुस चुके हैं। विस्फोट कराने के लिए 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। धमकी भरे मैसेज के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। अपराध शाखा ने धमकी की जांच शुरू कर दी है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) तथा अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

    मुंबई पुलिस के यातायात विभाग के वाट्सएप हेल्पलाइन पर गुरुवार को आए मैसेज में दावा किया गया कि 14 आतंकी शहर में घुस आए हैं। आतंकियों ने विस्फोट करने के लिए 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखा है। मुंबई में विस्फोट कराने के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे एक करोड़ लोग मारे जा सकते हैं। धमकी भेजनेवाले ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-जिहादी का सदस्य बताया।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- शीना बोरा केस में आया नया ट्विस्ट, बेटी विधि ने लिया यू-टर्न; अदालत में बदला बयान

    comedy show banner
    comedy show banner