Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समृद्धि महामार्ग पर एल्युमिनियम नोजल ठोके जाने से कई कारें हुईं पंक्चर

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    महाराष्ट्र में मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर मरम्मत के दौरान कीलें ठोके जाने से कई कारों के टायर पंक्चर हो गए। एमएसआरडीसी के अनुसार बरसात में गड्ढे होने के कारण मरम्मत कार्य चल रहा था जिसके लिए एल्युमिनियम नोजल लगाए गए थे। तेज रफ्तार कारों ने बैरीकेड को धक्का देकर नोजल को रौंद दिया जिससे टायर पंक्चर हुए। अब कीलें हटा दी गई हैं और यातायात सामान्य है।

    Hero Image
    समृद्धि महामार्ग पर एल्युमिनियम नोजल ठोके जाने से कई कारें हुईं पंक्चर

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुंबई को नागपुर से जोड़नेवाले नवनिर्मित समृद्धि महामार्ग कुछ हिस्से पर मरम्मत के दौरान कीलें ठोके जाने से रात में तेज रफ्तार से आ रही कुछ कारों के टायर पंक्चर हो जाने से वाहन मालिकों में रोष व्याप्त हो गया। फिलहाल कीलें हटा ली गई हैं, और आवागमन पूर्ववत हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि समृद्धि महामार्ग पर दौलताबाद के निकट महामार्ग के एक हिस्से पर अचानक कुछ गाड़ियों के टायर पंक्चर होने लगे। वाहनचालकों ने उतर कर देखा तो मार्ग पर कीलें ठुकी दिखाई दीं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों का कहना है बरसात में महामार्ग के एक हिस्से पर गड्ढे पड़ जाने के कारण उनकी मरम्मत का काम चल रहा था।

    अस्थायी तौर पर लगाए गए एल्युमिनियम नोजल

    रखरखाव कार्य के लिए अस्थायी तौर पर इपॉक्सी ग्राउटिंग के लिए सड़क पर एल्युमिनियम नोजल लगाए गए थे। इसके अलावा जहां ये नोजल लगाए गए थे, वहां बैरीकेड भी लगाए गए थे। लेकिन तेज रफ्तार से आई कुछ कारें बैरीकेड्स को धक्का देकर आगे बढ़ीं और एल्युमिनियम नोजल को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। जिससे वे पंक्चर हो गईं।

    अधिकारियों का कहना है कि पंक्चर कारों को ठीक करवाकर कुछ देर में ही आगे रवाना कर दिया गया था। अब वहां से एल्युमिनियम नोजल हटा लिए गए हैं। यातायाद सुचारू रूप से चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Manisha Rani ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, करवाया होम टूर, बोलीं- 'मेरा पास शुगर डैडी...'