Manisha Rani ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, करवाया होम टूर, बोलीं- 'मेरा पास शुगर डैडी...'
बिग बॉस से मशहूर हुईं मनीषा रानी (Manisha Rani) ने अपना मुंबई में अपना सपनों का महल खरीद लिया है जिसका वह खुद इंटीरियर करवा रही हैं। हाल ही में मनीषा ने अपना होम टूर करवाया। वह सालों से मुंबई में रेंट पर रह रही थीं और आखिरकार उनका घर खरीदने का सपना भी पूरा हो गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत में काम करने वाले कई सितारों का सपना होता है कि मुंबई में उनका सपनों का महल हो, लेकिन बहुत कम हैं जो अपने इस ख्वाब को पूरा कर पाते हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) भी उन्हीं खुशकिस्मत सेलेब्स में से एक हैं।
बिहार के छोटे गांव से आईं मनीषा रानी ने पहले सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई और फिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के जरिए दर्शकों के दिलों में बस गईं। वह एक्ट्रेस भी बन गई हैं। उन्होंने सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो हाले दिल (Haale Dil) से एक्टिंग डेब्यू किया है। लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं मनीषा रानी ने अपने बकेट लिस्ट में मौजूद एक सपने को पूरा कर लिया है।
मनीषा रानी ने खरीदा अपना घर
मनीषा रानी ने मुंबई में अपना एक आलीशान घर खरीद लिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने ड्रीम होम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई में एक 3BHK घर खरीदा है। इस ड्रीम हाउस के लिए मनीषा अपने खून-पसीने से कमाए हुए पैसे को लगा रही हैं। उन्होंने घर के लिए 1 करोड़ रुपये का लोन भी लिया हुआ है।
यह भी पढ़ें- दुल्हन का लाल जोड़ा पहन सज-धजकर बैठीं TV एक्ट्रेस, नहीं आया दूल्हा, बोलीं- 'महबूब का इंतजार'
View this post on Instagram
मनीषा रानी ने लिया 1 करोड़ का लोन
मनीषा रानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए अपे घर का होम टूर करावाय है। वह कहती हैं कि उनके पास कोई शुगर डैडी नहीं है। इसलिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये का लोन लिया है। उन्होंने इस घर को अपने खून-पसीने के पैसे से खरीदा है। उन्होंने कहा कि खुद की मेहनत से घर बनाने का सुकून ही अलग है जो जिंदगी भर उनके साथ रहेगा।
तुड़वाकर अपने हिसाब से बनवा रहीं घर
मनीषा रानी ने बताया कि वह अपने घर को तुड़वाकर फिर से अपने मनपसंद तरीके से इसका इंटीरियर करवा रही हैं। चार बालकनी वाला घर यूं तो 3 BHK है लेकिन मनीषा इसे 2 बीएचके बनवाएंगी। वह अपने लिए मास्टर रूम बनवा रही हैं, जिसमें अटैच मेकअप रूम होगा। साथ ही वह ओपन किचन बनवा रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।