Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई: कई टुकड़ों में मिली युवती की लाश, सिर गायब

    By Edited By:
    Updated: Mon, 23 Sep 2013 01:32 PM (IST)

    देश की आर्थिक मुंबई में रविवार को सी-लिंक के पास एक युवती के शव के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि पाए गए शव के टुकड़े किसी मॉडल के हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिले टुकड़ों में युवती का सिर और धड़ गायब है। पुलिस के मुताबिक मारी गई युवती की उम्र करीब 25 साल रही

    Hero Image

    मुंबई। देश की आर्थिक मुंबई में रविवार को सी-लिंक के पास एक युवती के शव के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि पाए गए शव के टुकड़े किसी मॉडल के हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिले टुकड़ों में युवती का सिर और धड़ गायब है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: एंबुलेंस चालक का शव बरामद, इएमटी का नहीं लगा सुराग

    पुलिस के मुताबिक मारी गई युवती की उम्र करीब 25 साल रही होगी। शव को ठिकाने लगाने के मकसद से धारदार हथियार से कई टुकडों में काटा गया है।

    पुलिस के मुताबिक लाश का केवल शरीर के नीचे का आधा हिस्सा ही मिला है, जबकि बाकी घड़ और सिर का हिस्सा गायब है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है शव के साथ बंधे हुए कपड़ों को देखकर साफ लगता है कि ये लड़की समृद्ध परिवार की है। और उसे मौत के घाट उतारकर सुनियोजित तरीके से उसकी लाश को कई हिस्सों में काटा गया है। उसके बाद अलग-अलग बोरों में भरकर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के पास समुद्र में फेंका गया है।

    यहां पर दुर्गध फैलने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसमें ये अघकटी लाश मिली। पुलिस इसकी जांच के लिए बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर