Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 07:54 PM (IST)

    मुंबई कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल दत्तात्रेय कुंभार की मृत्यु हो गई जबकि महिला कांस्टेबल रिद्धि पाटिल घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी कार चालक रामचंद्र राणे को हिरासत में ले लिया है। घटना बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड को जोड़ने वाले कनेक्टर पर हुई।

    Hero Image
    मुंबई में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें 52 साल एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।

    एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.53 बजे हुई जब दोनों पुलिसकर्मी बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड को जोड़ने वाले एक कनेक्टर पर बंदोबस्त ड्यूटी पर थे।

    उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हेड कांस्टेबल दत्तात्रेय कुंभार की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल रिद्धि पाटिल का इलाज चल रहा है। दोनों पुलिसकर्मी वर्ली पुलिस स्टेशन के थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर, जिसकी पहचान रामचंद्र राणे के रूप में हुई है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बर्थडे पर GF से पहली मुलाकात, BF के लिए बनी आखिरी रात; होटल के बाहर गूंज उठी चीखें