Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में दर्दनाक हादसा, कार और बस के बीच फंसकर बुजुर्ग महिला की मौत

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 10:06 AM (IST)

    मुंबई में एक दुखद घटना में 75 वर्षीय नीता नितिन शाह की बस और कार के बीच फंसकर मौत हो गई। यह हादसा मालाबार हिल में हुआ जब वह योगा क्लास से लौट रही थीं। बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    कार और बस के बीच में पिसकर महिला की मौत। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन मुंबई में एक 75 वर्षीय महिला की कार और बस के बीच में फंसकर मौत हो गई। महिला योगा क्लास से वापस लौट रही थी, तभी बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस ने महिला को रौंद दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना दक्षिणी मुंबई के मालाबार हिल की है। मंगलवार की सुबह लगभग 9:10 बजे महिला योगा क्लास से लौट रही थी। रास्ते में ही वो हादसे का शिकार हो गई।

    कैसे हुआ हादसा?

    महिला सरकारी सह्याद्री गेस्ट हाउस के पास पहुंची थी। तभी कमला नेहरू पार्क की तरफ जा रही मुंबई सेंट्रल डिपो की बस मौके पर पहुंची। बस को आता देखकर महिला कार के पास खड़ी हो गई। इसी दौरान बस ड्राइवर ने कार के इतने करीब से बस निकाली कि महिला कार और बस के बीच में पिस गई।

    मृतक महिला की पहचान 75 वर्षीय नीता नितिन शाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे से पहले नीता के पैर में बस के बाएं पहिए से टक्कर लगी और वो कार-बस के बीच में फंस गईं। स्थानीय लोगों ने नीता को जेजे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    चीख सुनकर नीचे उतरा ड्राइवर

    पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। ड्राइवर का कहना है कि उसे महिला की मौजूदगी का बिल्कुल पता नहीं चला। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसने बस रोकी और नीचे उतरा तो देखा महिला बुरी तरह से घायल थी। हालांकि, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

    बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति परिवहन (बेस्ट) के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं थी, जिससे उसकी जान चली गई।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Road Accident: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप और ट्रक की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत; 8 घायल