Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाईएसआर कांग्रेस के सांसद ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रपति मुर्मु को लिखा पत्र

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 08:12 PM (IST)

    सांसद राजू ने मुर्मु को लिखे पत्र में कहा कि इस धरती पर कई अरबपति पैदा होंगे लेकिन जो एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं वे असाधारण उद्योगपति रतन टाटा जैसे लोग हैं। उद्योगपति और टाटा संस के एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा 85 वर्ष के हो गए हैं।

    Hero Image
    वाईएसआर कांग्रेस के सांसद ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग।

    नई दिल्ली, पीटीआइ। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया। सांसद राजू ने मुर्मु को लिखे पत्र में कहा कि इस धरती पर कई अरबपति पैदा होंगे, लेकिन जो एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं, वे असाधारण उद्योगपति रतन टाटा जैसे लोग हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    85 साल के हुए रतन टाटा

    बता दें कि रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने की मांग उस दिन की गई है, जब उद्योगपति और टाटा संस के एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा 85 वर्ष के हो गए हैं। बिजनेस टाइकून रतन टाटा आज 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देश-दुनिया के कई लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    भारत रत्न देने की मांग

    वाईएसआर सांसद ने कहा कि देश के परोपकारी अरबपतियों की सूची में रतन टाटा का नाम हमेशा मौजूद रहेगा। रतन टाटा एक ऐसे महान और जीवित व्यक्तित्व हैं, जो भारत रत्न के हकदार हैं। आंध्र प्रदेश में नरसापुरम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद राजू ने राष्ट्रपति मुर्मू से अनुरोध किया कि रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने पर सकारात्मक रूप से विचार करें, क्योंकि यह मानवतावादी महान कार्यों को बढ़ावा देता है।

    रतन टाटा असाधारण व्यक्तित्व

    बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को सूरत में हुआ था। अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने 1961 में टाटा स्टील के साथ करियर की शुरुआत की। टाटा समूह की अलग-अलग कंपनियों में काम करने के बाद वह 1991 में टाटा समूह के अध्यक्ष बने और इसे नई ऊंचाइयां दी। रतन टाटा सामाजिक कार्यों में सहयोग को लेकर भी सदैव सक्रिय रहे हैं। एक बिजनेस टाइकून होने के अलावा वे प्रेरक वक्ता और एक महान परोपकारी भी हैं। उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

    ये भी पढ़ें: Vishvas News Analysis: यूक्रेन युद्ध, ‘भारत जोड़ो’, चुनाव और पठान विवाद को लेकर खूब फैलाया गया झूठ, जानें क्या रहे 2022 में मिस-इन्फॉर्मेशन के ट्रेंड्स

    ये भी पढ़ें: आईआईटी मद्रास का अध्ययनः पीएम 2.5 में क्लोराइड की अधिक मात्रा से कम होती है विजिबिलिटी