Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: खेत में एक दूसरे से लिपटी मिली चाचा-भतीजा की लाश, लोगों को खड़े हुए रोंगटे; बाढ़ ने छीन ली दो जिंदगियां

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 01:24 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदियों में उफान है। पार्वती नदी में बाढ़ आने से 10 वर्षीय शिवम यादव और राजू यादव की डूबने से मौत हो गई। चाचा-भतीजा खेत में पाइप बचाने गए थे तभी वे बाढ़ की चपेट में आ गए। पानी कम होने पर दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए खेत में मिले।

    Hero Image
    खेत में एक दूसरे से लिपटी मिली चाचा-भतीजा की लाश। (फोटो- जेएनएन)

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। लगातार भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बारिश के कारण पार्वती नदी में भी उफान है। नदी का पानी आसपास के खेतों में भर रहा है। इस बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जो लोगों को दंग कर रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, नदी में बढ़े जलस्तर के कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में 10 वर्षीय शिवम यादव,राजू यादव बह गए। नदी का पानी जब कम हुआ है, उस समय उनकी लाश मिली है। बता दें कि चाचा भतीजे की एक दूसरे से लिपटी हुई लाश खेत में पड़ी हुई नजर आई।

    एक दूसरे से लिपटी मिली चाचा भतीजे की लाश

    जानकारी दें कि पार्वती नदी का पानी उतरा तो आमलदा से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई। बता दें कि 10 वर्षीय शिवम यादव,राजू यादव के पार्वती नदी में आई बाढ़ में बह जाने से मृत्यु हो गई। दोनों कल खेत में डले हुए पाइपों को हटाने गए थे।

    बताया जाता है कि पार्वती नदी का पानी खेतों में आ गया था, पाइपों के बहने का खतरा था। इसी दौरान हादसे का शिकार तो गए। कल शाम को पुलिस को भी सूचना दी गई, देर शाम तक खोज भी हुई थी।

    आज सुबह मिली लाश

    तमाम खोजबीन के बाद आज सुबह के करीब 6-7 बजे जब पार्वती नदी का जलस्तर कम हुआ तो उसी खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए शव मिले, जिस खेत से पाइप हटाने गए थे।

    यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में ट्रक ने कांवड़ यात्रियों को कुचला, एक की मौत; छह घायल