Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Top News 15 March 2023: संसद में आज भी क्यों हैं हंगामे के आसार? पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 10:45 AM (IST)

    Morning Top News बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। मामला नौकरी के बदले जमीन से जुड़ा है। उधर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशााना साधा है। (जागरण ग्राफिक्स)

    Hero Image
    Morning Top News 15 March 2023: संसद में आज भी क्यों हैं हंगामे के आसार?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। संसद के बजट सत्र के दौरान आज फिर हंगामा हो सकता है। राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान के अलावा गौतम अदाणी और ईडी के मुद्दे पर संसद गरमा सकती है। वहीं, भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। स्मृति ने कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज की प्रमुख बड़ी खबरें

    1. लालू, राबड़ी और बेटी मीसा भारती की पेशी

    नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी और बेटी मीसा भारती की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। लालू व्हील चेयर से कोर्ट पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. संसद में अदाणी, ED के मुद्दे पर आज भी हंगामे के आसार

    संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार हैं। पिछले दो दिनों में संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान के अलावा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और अदाणी मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. राहुल गांधी पर हमलावर बीजेपी

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत का अपमान किया है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. इमरान की गिरफ्तारी को लेकर बवाल

    पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर देश के प्रमुख शहरों में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है। इस झड़प में पूर्व पीएम इमरान खान के कई समर्थक घायल हो गए हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. केरल में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला

    केरल के पलक्कड़ जिले में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। बीच-बचाव करने आई एक कार्यकर्ता की मां पर भी हमला हुआ। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर