Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP on Rahul Gandhi: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं राहुल गांधी, संसद में देश से मांगें माफी'- स्मृति ईरानी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 10:21 AM (IST)

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान को लेकर भाजपा हमलवार रुख अपनाए हुए हैं। इस बीच केंद्रीय स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत का अपमान किया है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

    Hero Image
    'राहुल गांधी ने विदेश में किया भारत का अपमान, देश से मांगें माफी'- स्मृति ईरानी (फोटो ट्विटर)

    नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान को लेकर भाजपा हमलवार रुख अपनाए हुए हैं। इस बीच केंद्रीय स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत का अपमान किया है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर राहुल ने उठाए सवाल'

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया है, जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं।

    राहुल ने टुकड़े-टुकड़े गैंग का किया समर्थन- स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी ने कहा मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लग रहा था, तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था।

    'राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए'

    स्मृति ईरानी ने कहा आज भारत का प्रत्येक नागरिक राहुल गांधी से भारतीय संसद से क्षमा याचना की मांग करता है, जो केवल सांसदों का समामेलन नहीं है, बल्कि भारतीय जनता की सामूहिक आवाज है और भारतीय जनता की इच्छा का संवैधानिक प्रतिबिंब है। उन्होंने आगे कहा कि यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक बयान के लिए माफी मांगने के बजाय आज संसद से अनुपस्थित रहना चाहते हैं।