Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Top News 29 March 2023: संसद में क्यों हंगामा कर रहे हैं विपक्षी दल? पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 10:46 AM (IST)

    Morning Top News संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों का हंगामा लगातार जारी है। हंगामे के चलते मंगलवार को भी कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। उधर चुनाव आयोग आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करेगा।

    Hero Image
    Morning Top News 29 March 2023: संसद में क्यों हंगामा कर रहे हैं विपक्षी दल?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल आज बजने वाला है। चुनाव आयोग आज सुबह साढ़े 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का एलान करेगा। उधर, 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त अतीक अहमद को वापस साबरमती की जेल ले जाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज की प्रमुख बड़ी खबरें

    1. कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान

    चुनाव आयोग आज कर्नाटक में विधानसभा की तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों की घोषणा करेगा। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. पंजाब के होशियारपुर में घिरा भगोड़ा अमृतपाल?

    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार रात से ही अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने होशियारपुर में नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस ने अभी भी होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को सील किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. सरकार के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी सत्याग्रह आंदोलन

    संसद में विपक्षी दलों का हंगामा जारी है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस आज से सत्याग्रह आंदोलन करने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. अतीक अहमद को वापस साबरमती ला रही पुलिस

    उमेश पाल अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त माफिया अतीक अहमद को वापस साबरमती जेल लाया जा रहा है। एमपी-एमएलए कोर्ट के जज डॉ दिनेश चंद्र शुक्ल ने अतीक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि 7 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का राहुल गांधी पर हमला

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ही गलत है। उन्हें लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। यहां पढ़ें पूरी खबर