Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain Alert: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरस रहे बादल, दिल्ली-यूपी से तेलंगाना तक के लिए अलर्ट

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 08:30 PM (IST)

    मानसून पश्चिमी भाग से लौटना शुरू हो गया है लेकिन चक्रवाती गतिविधियों के कारण इसकी गति धीमी हो गई है। राजस्थान और गुजरात में बारिश थमने के बाद मौसम विभाग ने वापसी की घोषणा की परन्तु बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने निम्न दबाव ने मानसून को रोक दिया है। अनुमान है कि 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी तेजी से होगी।

    Hero Image
    मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरस रहे बादल

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्वानुमान के विपरीत देश के पश्चिमी हिस्से से मानसून की वापसी प्रारंभ तो हो गई है, लेकिन चक्रवाती गतिविधियों के चलते इसके लौटने की रफ्तार थम गई है। राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में मानसूनी बारिश थमने के बाद भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने समय से वापसी की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने निम्न दबाव और चक्रवातीय तंत्र ने मानसून को रोके रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे इसे कमजोर कर रही हैं, जिससे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मानसून अभी भी पूरी ताकत से सक्रिय है। हालांकि 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी तेजी से आगे बढ़ेगी और अगले तीन से चार हफ्तों में यह पूरे देश से विदा हो जाएगा।

    दिल्ली-एनसीआर में 18-19 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान

    दिल्ली-एनसीआर में 18 सितंबर की रात और 19 की सुबह तक हल्की बारिश का अनुमान है। स्काइमेट के मुताबिक दिल्ली से मानसून की विदाई 25 सितंबर तक होती है, किंतु नमी में कमी और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से इस बार 20-21 सितंबर तक ही हट सकता है। पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में भी 18-19 सितंबर को हल्की वर्षा बनी रह सकती है। फिर यहां से भी लौटने की गति तेज हो जाएगी।

    राजस्थान एवं गुजरात के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, मगर नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से यहां भी दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। देशभर की स्थिति देखें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण कुछ दिनों तक इन राज्यों में तेज वर्षा जारी रहेगी।

    यूपी के 30 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

    उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मानसून का यह असमान पैटर्न पूरे सीजन में देखने को मिला। उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश सामान्य से अधिक रही, जबकि दक्षिणी राज्यों में यह अपेक्षा से कम दर्ज की गई। सितंबर के अंतिम पखवाड़े में भी यही प्रवृत्ति बनी रहेगी। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी वर्षा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- UP से मानसून की व‍िदायी का समय तय, पूर्वांचल के रास्‍ते इस द‍िन वापस लौट जाएगा मानसून