Move to Jagran APP

बिहार, प.बंगाल और असम में मानसून की दस्तक, अब दिल्ली की बारी

मानसून ने बिहार के अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में दस्तक दी है। इसके अलावा झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भी बारिश हुई है।

By anand rajEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 03:31 AM (IST)

नई दिल्ली (जागरण न्यूज नेटवर्क)। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। पांच दिन देर से ही सही राज्य के उत्तर-पूर्व के कुछ जिलों में मानसून की पहली बारिश हुई। अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में शुक्रवार को 20-30 मिलीमीटर औसत बारिश हुई।

loksabha election banner

मानसून झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी दाखिल हो चुका है। जबकि दिल्ली को अभी मानसून का इंतजार है। इस बीच बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वातावरण में नमी से बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।

ये भी पढ़ेंः मानसून की बेहतर भविष्यवाणी करेगा अंडरवाटर रोबोट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले चार दिनों में मानसून पूरे राज्य को अपनी जद में ले लेगा। शुक्रवार की शाम राजधानी पटना में भी प्री-मानसून बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एके सेन ने बताया कि मानसून की रफ्तार सामान्य है। अनुमान है कि पटना में यह 20-21 जून तक दस्तक देगा।

ये भी पढ़ेंः गुवाहाटी में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरने से परेशान लोग

दूसरी ओर मानसून ने झारखंड में भी दस्तक दे दी है। संताल परगना में यह प्रवेश कर गया है। एक-दो दिनों में झारखंड के सभी क्षेत्र में यह प्रवेश कर जाएगा। इसके साथ ही झारखंड में मानसून की मूसलाधार बारिश भी शुरू हो जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार झारखंड के उत्तरी पूर्वी व दक्षिणी पूर्वी सीमा तक मानसून पहुंच गया है। उधर ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर, जाजपुर, भदरक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी जिलों में भी मानसून पहुंच गया।

ये भी पढ़ेंः मानसून की पहली वर्षा से गर्मी से मिली राहत

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में भी मानसून ने दस्तक दी। राज्य में बांकुड़ा में 45.2 मिलीमीटर और आसनसोल में 43 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.