Move to Jagran APP

मानसून की पहली वर्षा से गर्मी से मिली राहत

जेएनएन, बेगूसराय : मानसून की पहली झमाझम वर्षा से गर्मी की कहर झेल रहे आमजनों को शुक्रव

By Edited By: Published: Fri, 17 Jun 2016 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 07:13 PM (IST)

जेएनएन, बेगूसराय : मानसून की पहली झमाझम वर्षा से गर्मी की कहर झेल रहे आमजनों को शुक्रवार की दोपहर काफी राहत मिली।काफी देर तक हुई वर्षा के कारण लोगों ने इसका आनंद उठाया। बच्चे घर से बाहर निकलकर वर्षा में भींगने का आनंद उठाया। तपती धरती ने वर्षा के इस पानी को कुछ ही देर में अपने अंदर समा लिया। इस वर्षा से किसानों ने भी सूखते फसल में जान आने की उम्मीद व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। बखरी प्रतिनिधि के अनुसार बखरी इलाके में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। दोपहर गरज के साथ हुई जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। वहीं क्षेत्र के किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं। चूंकि किसान बारिश के इंतजार में आस लगाए बैठे थे। किसान दिलीप केशरी, गौरव ¨सह, नंदन राय, विश्वनाथ यादव, कृष्ण मोहन ¨सह, कृष्णदेव राय, नीतेश ¨सह, पारस मिश्र, अशोक ईश्वर, सुरेंद्र केशरी, वासुदेव यादव, अनिल यादव आदि ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी आ गई है।अब धान का बिचरा लगाने में आसानी होगी। वहीं आम की फसल को भी फायदा पहुंचा है। किसान खेती-बारी की तैयारी में जी-जान से जुट गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.