Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के बाद अब यूपी और राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री, पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी; IMD ने दिया अपडेट

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 08:51 AM (IST)

    Monsoon 2025 Update देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसूनी हवाएं बिहार तक पहुंच गई हैं और जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पहुंचने वाली हैं। उत्तर भारत में मानसून की प्रगति से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पहुंच जाएगा।

    Hero Image
    मानसून पर अब तक का ताजा अपडेट। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मानसूनी हवाएं बिहार पहुंच चुकी हैं। अगले कुछ घंटों के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसून दस्तक देने वाला है। वहीं, उत्तर भारत की तरफ मानसून की बढ़त से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली एनसीआर समेत आसपास की इलाकों में बीते दिन झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां पहुंचा मानसून?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 जून 2025 तक गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 2-3 दिन में मानसून पूरे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Monsoon Update: 24 घंटे में यूपी पहुंचेगा मानसून, दिल्ली में हुई झमाझम बारिश; कई राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

    कहां बरसेंगे मानसूनी बादल?

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए उत्तर भारत में अनुकूल स्थिति बनी हुई है। मानसून जल्द ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। वर्तमान में मानसूनी हवाएं दीसा, पंचमढ़ी, इंदौर, अंबिकापुर, हजारीबाग, मंडला और सुपौल से होकर गुजर रही हैं। दक्षिण भारत समेत, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है।

    5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने उड़ीसा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी से अधिक भारी होने की संभावना है।

    14 राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

    कर्नाटक के तटीय इलाकों समेत महाराष्ट्र के कोंकण तट, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- Monsoon: बिहार में मानसून की एंट्री, दिल्ली-यूपी में आज होगी झमाझम बारिश; कई राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी