Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Update: 24 घंटे में यूपी पहुंचेगा मानसून, दिल्ली में हुई झमाझम बारिश; कई राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 11:30 PM (IST)

    मानसून ने लंबे ब्रेक के बाद फिर रफ्तार पकड़ी है जो बिहार और झारखंड तक पहुंच गया है। अगले एक-दो दिनों में यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच सकता है जिससे भारी बारिश की संभावना है। हालांकि दिल्ली पंजाब और हरियाणा को अभी मानसूनी वर्षा के लिए इंतजार करना होगा। गुजरात में मानसून का आगमन हो चुका है लेकिन बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

    Hero Image
    24 घंटे में यूपी पहुंचेगा मानसून। (फाइल फोटो)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Monsoon Update: लंबे ब्रेक के बाद मानसून फिर आगे बढ़ा है। रफ्तार तेज है। बंगाल से आगे बढ़ते हुए बिहार-झारखंड में पहुंच चुका है। अगले एक-दो दिनों के भीतर तेजी से आगे बढ़ते हुए संपूर्ण बिहार-झारखंड के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। हालांकि दिल्ली,पंजाब एवं हरियाणा को अभी मानसूनी वर्षा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच दिल्ली समेत पश्चिम के सूखे क्षेत्रों में जहां-तहां छिटपुट बारिश होती रह सकती है। गुजरात में भी मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन दो दिनों से हो रही भारी बारिश की तीव्रता में अब कमी आएगी, क्योंकि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर खिसकने लगा रहा है।

    इस साल समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

    केरल में 27 मई को प्रवेश करने के बाद तेजी से आगे बढ़ रहे मानसून पर 30 मई से ब्रेक लगा हुआ था। 18 दिनों से शेष हिस्से को मानसून के आने का इंतजार था। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार बंगाल में प्रवेश के बाद ढाई सप्ताह से ठहरे हुए मानसून ने मंगलवार को बंगाल का पूरा इलाका कवर कर लिया है।

    बिहार पहुंच गया मानसून

    बिहार एवं झारखंड के लगभग आधे हिस्से में मानसूनी बारिश होने लगी है। अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होते रहने की संभावना है। स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। पश्चिम में अरब सागर में गुजरात के पास और पूर्व में बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से मानसून को गति मिलने लगी है।

    अगले 24 घंटों में पूर्वी यूपी में होगी झमाझम बारिश

    अगले 24 घंटे के भीतर बिहार-झारखंड से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से पर असर डाल सकता है। आइएमडी के अनुसार अभी पश्चिमी हिस्से को मानसून का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मानसून पूर्व वर्षा होती रह सकती है। इससे इस क्षेत्र में गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

    दिल्ली में भारी बारिश से हालात बिगड़े

    दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बादल बन रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इससे उमस के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। मंगलवार को इससे लोगों को राहत मिली है। आगे भी तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

    पूर्वोत्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रह सकती है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां थोड़ी कम होंगी, जबकि तटीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि ब्रेक के बावजूद मानसून पीछे नहीं है। समय से पहले आया है और शीघ्र ही पूरे देश में छा सकता है।